Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Collection Day 12: ‘जाट’ के आते ही खतरे में आया 'सिकंदर' का साम्राज्य, सिंगल डिजिट में सिमटा कलेक्शन!

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 09:59 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म को फैंस के प्यार की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। भाईजान खुद कह चुके हैं कि उनकी मूवी के लिए 100 करोड़ कमान ...और पढ़ें

    सिकंदर की 12वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    सिकंदर की 12वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सिकंदर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. सनी देओल की जाट से मिली सिकंदर को टक्कर
    3. 12वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में उन्होंने काम किया। सिनेमा लवर्स प्यार से उन्हें भाईजान कहते हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, लेकिन उनकी हालिया रिलीज सिकंदर लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म की रफ्तार बाद के दिनों में बिगड़ती नजर आई।

    सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई। हेटर्स ने सलमान को अपने से 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने पर उन्हें ट्रोल भी किया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता ने इस पर करारा जवाब देते हुए कहा था कि जब हीरोइन को परेशानी नहीं और उनके परिवार को कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको क्या समस्या है। फिल्म के अंदर 40 मिनट के अंदर एक्ट्रेस का रोल खत्म हो जाता है, जिसे लोगों ने सिकंदर फिल्म के कमजोर पड़ने का एक अहम कारण भी माना है।

    सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    सलमान खान की सिकंदर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का खेल बिगड़ता नजर आ रहा है। छावा के बाद फिल्म को सनी देओल की हालिया रिलीज जाट से टक्कर मिलती नजर आ रही है। गुरुवार को यह मूवी रिलीज हुई और सिकंदर के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 55: Jaat की दस्तक भी नहीं रोक पाई 'छावा' की ललकार, Sikandar के आगे से उड़ाए नोट

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 61 लाख का कलेक्शन (Sikandar Day 12 Collection) किया है। हालांकि, इस आंकड़े में थोड़ा बदलाव हो सकता है। फिर भी अभी तक के कमाई के ग्राफ को देखे, तो 12वें दिन सिकंदर ने सबसे कम कमाई की है। पहले सप्ताह फिल्म का नेट कलेक्शन भारत में 90.25 करोड़ हुआ और दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म ने 107.71 की कुल कमाई की है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    जाट के सामने क्या टिक पाएगी सिकंदर फिल्म?

    सनी देओल की एक्शन फिल्म का क्रेज लोगों के बीच जबरदस्त देखने को मिल रहा है। उनकी मूवीज को अक्सर लोगों का भरपूर प्यार मिलता है और पहले दिन दर्शकों ने इसे अच्छी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा फिल्म को 3.5 स्टार से ज्यादा स्टार रिव्यू में मिले हैं। इन सभी कारणों के चलते लोग फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म को गुरुवार के दिन रिलीज किया है और ऐसे में इसके कलेक्शन में रविवार तक काफी उछाल देखने को मिल सकता है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से चलती है, तो सिकंदर का भविष्य खतरे में आ सकता है।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 9: ये क्या हुआ! दूसरे मंडे टेस्ट में पंचर हुई सिकंदर की गाड़ी, कमाई हुई महज इतनी