Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Collection Day 5: खतरे में आया ‘सिकंदर’ का साम्राज्य! पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर उल्टा पड़ गया दांव

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 09:24 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर को प्रशंसकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी। वहीं आलोचकों ने एक्टिंग से लेकर कहानी पर सवाल खड़े किए। बॉक ...और पढ़ें

    सिकंदर का पांचवें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    सिकंदर का पांचवें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमा खान की सिकंदर चर्चा में बनी हुई है
    2. आलोचकों ने फिल्म की कहानी पर सवाल खड़े किए हैं
    3. सिकंदर का पांचवें दिन का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में 30 मार्च को रिलीज हुई। ट्रेलर रिलीज से फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिला। सलमान के फैंस को उनका एक्शन पसंद आया, लेकिन इस बार अभिनेता आलोचकों का दिल जीतने में असफल साबित हुए। ईद से ठीक एक दिन पहले उनकी फिल्म आई और उनके स्टारडम की बदौलत फिल्म ने कुछ दिनों तक अच्छा कलेक्शन भी किया। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे की ओर बढ़ने लगा है।

    साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर से सलमान खान ने 1.5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। कुछ फिल्मों के कैमियो में अभिनेता जरूर नजर आए, लेकिन उनकी लीड रोल की फिल्म लंबे इंतजार के बाद आई। फैंस को उम्मीद थी कि उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी, लेकिन अब लग रहा है कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्म पर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का असर पड़ना शुरू हो गया है।

    सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सलमान खान की सिकंदर फिल्म को 30.06 करोड़ की ओपनिंग मिली। इसके बाद लगातार दो दिनों तक कमाई के आंकड़े में बढ़ोतरी का दौर जारी रहा। सलमान खान खुद कह चुके हैं कि उनकी फिल्म फैंस की बदौलत 200 करोड़ आसानी से कमा सकती है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'करियर बर्बाद...' Sikandar के खराब प्रदर्शन पर फैंस ने किया Sajid Nadiadwala की पत्नी को ट्रोल, बोले- शर्म करो

    शायद शुरुआती दिनों में भाईजान के फैन ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया, लेकिन अब फिल्म को दर्शकों की कमी का थोड़ा सामना जरूर करना पड़ रहा है। दरअसल, सलमान खान का नाम उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में शामिल है, जिनकी फिल्म का पहले दिन का शो हमेशा हाउसफुल रहता है। हालांकि, सिकंदर के मामले में उनका यह रिकॉर्ड जरूर टूट गया है।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक सिकंदर ने 4.53 करोड़ की कमाई (Sikandar Collection Day 5) की है। सलमान खान जैसे दिग्गज एक्टर की फिल्म के लिए 5वें ही दिन सिंगल डिजिट में कलेक्शन करना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है।

    Photo Credit- Instagram

    फिल्म का भविष्य कैसा रहेगा?

    सिकंदर का कलेक्शन देखने के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि इसका भविष्य बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा।  सिकंदर ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे दिन के बाद यानी वीकडे में फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में असफल साबित हुई। लगातार गिरते हुए आंकड़े को देखकर लग रहा है कि इसके लिए ज्यादा समय तक बड़े पर्दे पर टिक पाना भी एक बड़ा चैलेंज हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस का राजा निकला ‘सिकंदर’, तीसरे दिन की कमाई ने बदल दिया पूरा गणित