Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान की Sikandar ध्वस्त करेगी 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड? 'छावा' भी इस मामले में नहीं कर पाई फिल्म का मुकाबला

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 03:26 PM (IST)

    सलमान खान की सिकंदर (Sikandar) फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इससे पहले फिल्म का दमदार ट्रेलर रविवार को रिलीज किया जाएगा ...और पढ़ें

    स्त्री 2 से क्या आगे निकल पाएगी सिकंदर (Photo Credit- IMDB)
    स्त्री 2 से क्या आगे निकल पाएगी सिकंदर (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. सिकंदर फिल्म जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी
    2. सलमान खान के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
    3. स्त्री 2 के कलेक्शन को क्या सिकंदर पीछे छोड़ पाएगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) का सभी को इंतजार है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज भाईजान ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट से खुद पर्दा उठाया है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    माना जा रहा है कि एआर मुरुगदास की निर्देशित सिकंदर रिलीज होती ही छावा को कड़ी टक्कर दे सकती है। सवाल खड़ा होता है कि क्या सलमान खान की फिल्म राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना है?

    बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का जिक्र होगा, तो लिस्ट में स्त्री 2 का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 (Stree 2) को 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। फिल्म में तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार के कैमियो रोल ने भी दर्शकों को खासा इंप्रेस किया। हॉरर कॉमेडी जॉनर की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की। 

    Photo Credit- IMDB

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection: 'सिकंदर' करेगा सबकी छुट्टी! सलमान खान की फिल्म पर रिलीज से पहले ही बरसे झमाझम नोट

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 627.02 करोड़ रहा है। नेट कमाई की बात करें, तो इसने 585 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके साथ ही, फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कामाई करने वाली फिल्म बन गई।

    खबरें और भी

    छावा भी नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

    स्त्री 2 अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म जवान 558 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई थी। इसके अलावा, इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली विक्की कौशल स्टारर छावा फिल्म की कमाई अभी तक पार नहीं कर पाई है।

    सिकंदर क्या दे पाएगी फिल्म को मात?

    सलमान खान की सुरक्षा कारणों के चलते सिकंदर का बड़े स्तर पर प्रचार नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। बता दें कि स्त्री 2 का प्रमोशन बड़े पैमाने पर किया गया था, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों में भी देखने को मिला। खैर, सिकंदर की ओपनिंग को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पहले दिन भारत में 40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है। भाईजान की मच अवेटेड मूवी विक्की कौशल की छावा से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

    Photo Credit- IMDB

    साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के बारे में डायरेक्टर ने बताया था कि सिकंदर किसी फिल्म का सीक्वल नहीं है। यह एक मौलिक कहानी को दिखाएगी। फिल्म की सफलता के बारे में बात करें, तो इसका हिट होना पूरी तरह से सलमान खान के फैंस और सिनेमा लवर्स पर निर्भर करता है। टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और गानों को भी पसंद किया जा रहा है। अब दिलचस्प होगा कि फिल्म स्त्री 2 के रिकॉर्ड के कितनी पास तक सलमान की फिल्म पहुंचती है।

    ये भी पढ़ें- IPL 2025 की वजह से पोस्टपोन हुआ Bigg Boss OTT 4, Salman Khan की कुर्सी छीनेगा ये बॉलीवुड हीरो?