Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Worlwide Box Office: नहीं रुकेगा सिकंदर! दुनियाभर में बजा दिया डंका, Akshay की मूवी पर लगेगा ग्रहण

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 05:08 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान की फिल्म सिकंदर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुधवार भले ही अच्छा न बीता हो लेकिन दुनियाभर में एक्शन ड्रामा मूवी ने अपनी सफलता का डंका बजा दिया है। ...और पढ़ें

    सिकंदर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Youtube
    सिकंदर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. इंडिया में स्लो दुनिया में बवंडर ला रही है 'सिकंदर'
    2. चार दिनों में वर्ल्डवाइड सिकंदर की तगड़ी कमाई
    3. अक्षय कुमार की फिल्म का बस टूटने वाला है रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिकंदर का मुकद्दर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में बदले या न बदले, लेकिन दुनियाभर में तो बदल चुका है। सलमान-रश्मिका स्टारर इस फिल्म की कमाई बुधवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी रही हो, लेकिन दुनियाभर में तो फिल्म ने बुलेट ट्रेन वाली स्पीड पकड़ ली है। L2 एम्पुरान और छावा के बीच भी वर्ल्डवाइड सिकंदर ने अपना जलवा बिखेर दिया है। 

    पहले दिन दुनियाभर में 46 करोड़ कमाने वाली फिल्म 'सिकंदर' ने दूसरे ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। तीसरे दिन भी फिल्म ने 36 करोड़ से ज्यादा दुनियाभर में सिंगल डे में कमाई की थी। अब सिकंदर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चौथे दिन की कमाई के साथ ही ये फिल्म अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन पर ग्रहण लगाने की पक्की तैयारी कर चुकी हैं। मूवी ने बुधवार को दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया, नीचे देखें आंकड़े: 

    चौथे दिन बुलेट ट्रेंड की रफ्तार से दौड़ी सिकंदर

    सिकंदर का विदेशों में रिस्पांस काफी अच्छा है। भाईजान सलमान खान की इस फिल्म को अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में रिलीज किया गया। इंडिया के अलावा जिस देश में 'सिकंदर' को सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है, वह है अमेरिका, जहां सिकंदर ने रिलीज से पहले 10.71 लाख के करीब कमाई कर ली थी। फिल्म के चौथे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा है। 

    यह ही पढ़ें: Sikandar Worldwide Collection Day 3: नेगेटिव रिव्यू को सिकंदर ने दिखाया ठेंगा, दुनियाभर में की छप्परफाड़ कमाई

    फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने पिछले तीन दिनों की तरह बुधवार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फिल्म ने चार दिनों में दुनियाभर में 158. 5  करोड़ के आसपास कमाई की है। यानी कि सिकंदर ने वर्ल्डवाइड बुधवार को सिंगल डे में 17 करोड़ के आसपास कमाई की है। 

    खबरें और भी

    sikandar box office day 4

    Photo Credit- Instagram 

    अक्षय कुमार की फिल्म का 'सिकंदर' करेगी सफाया

    अक्षय कुमार को काफी मुश्किल से कई सालों के बाद एक हिट फिल्म के रूप में 'स्काई फोर्स' मिली थी, लेकिन अब सिकंदर इसका रिकॉर्ड तोड़ने से भी बस कुछ ही करोड़ पीछे रह गई है। अक्षय और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स ने वर्ल्डवाइड 174 करोड़ के आसपास कमाई की थी और अब इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सलमान की सिकंदर को सिर्फ 16 करोड़ की कमाई और करनी है। 

    Photo Credit- Instagram

    दुनियाभर में नोटों में खेल रही सिकंदर की चिंता घरेलू बॉक्स ऑफिस को लेकर बढ़ी हुई है, क्योंकि इंडिया में ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। इंडिया में कलेक्शन के मामले में निराश करने वाली सिकंदर की पूरी उम्मीद अब उसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन से जुड़ी हुई है। 

    यह भी पढ़ें: Sikandar VS Pushpa1: सिकंदर ने कर दिया Allu Arjun की पुष्पा का सूपड़ा साफ, बुधवार को तोड़ा ये रिकॉर्ड