Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again Box Office Collection day 30: खस्ता पड़ी 'सिंघम अगेन' की सुधरी हालत, धीमी रफ्तार के साथ कमाए इतने करोड़

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 01 Dec 2024 04:19 PM (IST)

    इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिके रहने का रिकॉर्ड बनाया है। अजय देवगन की सिंघम अगेन साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। मूवी म ...और पढ़ें

    30 दिन के बाद कैसा है सिंघम अगेन का हाल (Photo Credit- Instagram)
    30 दिन के बाद कैसा है सिंघम अगेन का हाल (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 30 दिन के बाद कैसा है सिंघम अगेन का हाल
    2. कार्तिक की फिल्म के साथ थी कांटे की टक्कर
    3. बॉक्स ऑफिस पर अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Box Office Collection day 30:  चौथा वीकेंड अजय देवगन (Ajay Devgn) और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए कुछ खास नहीं रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गिरते-पड़ते अपनी 6.45 करोड़ का कारोबार किया था। इधर थिएटर में जल्द ही पुष्पा 2 आने वाली है। अब देखना है कि सिंघम अगेन अल्लू अर्जुन की फिल्म के आगे अपना स्पेस बचा पाती है या नहीं।

    रिलीज के 30वें दिन एक्शन थ्रिलर फिल्म के कलेक्शन में एक आशा किरण नजर आ रही है, जिसे जान परेशान मेकर्स राहत की सांस ले सकते हैं। आइए एक नजर इसकी इनकम के ताजा आंकड़ों पर डालते हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया 30 दिन का सफर

    दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म अब महीने भर का सफर पूरा कर चुकी है। 30 दिन थिएटर में बिताने के बाद किसी भी फिल्म से लाखों से ज्यादा की उम्मीद नहीं होती है। लेकिन अजय देवगन की फिल्म अब भी दहाड़ मारने से पीछे नहीं हट रही है। फिलहाल निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन करोड़ों की रेस में फिर लौटती नजर आ रही है।

    Photo Credit: Imdb

    ये भी पढ़ें- Singham Again Box Office Day 29: सिंघम अगेन ने फिर भरी तेज हुंकार, शुक्रवार को उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन

    आखिरी दिनों में सुधरे फिल्म के हालात

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के 30वें दिन अजय देवगन की मूवी ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी अब फिल्म अपने आखिरी दिन भी लंबी छलांग लगा रही है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसने 245.25 करोड़ कमा लिए हैं।

    Photo Credit: Imdb

    बिग बजट की फिल्म थी सिंगम अगेन

    मेकर्स इस कमाई से खासे खुश नहीं होंगे क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे दिग्गजों से भरी मूवी को 250 करोड़ के बजट में बनाया गया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Team Ajay Devgn (@teamajaydevgn)

    हालांकि जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता। इस बजट के आधार पर सिंघम अगेन मेकर्स को वो सफलता नहीं दिला पाई जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे। वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी दर्शकों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। 

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 30: रिलीज के 30 दिन बाद भी करोड़ों मे खेल रही कार्तिक की फिल्म, जानें आंकड़ा