Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again Box Office: उड़ जाएंगे Bhool Bhulaiyaa 3 के तोते, दीवाली क्लैश के किंग हैं रोहित शेट्टी

    Updated: Sun, 27 Oct 2024 03:03 PM (IST)

    Diwali Box Office Clash 2024 अभिनेता अजय देवगन की सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का क्लैश (Photo Credit-X)
    सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का क्लैश (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. दीवाली पर होगा सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का क्लैश
    2. शानदार है निर्देशक रोहित शेट्टी का रिकॉर्ड
    3. अब तक दीवाली पर दी हैं इतनी हिट मूवीज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Box Office Clash: आने वाली दिवाली सिनेमाघरों में धमाकेदार होने वाली है। एक तरफ मेगा सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज होगी। तो दूसरी तरफ इसको टक्कर देने के लिए कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) अपनी दावेदारी पेश करेगी। इन दोनों मूवीज के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अब तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं।

    लेकिन दीवाली क्लैश में सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी का सौ प्रतिशत रिकॉर्ड यकीनन तौर पर भूल भुलैया 3 के मेकर्स का सिरदर्द बढ़ा सकता है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं। 

    रोहित शेट्टी का ऐतिहासिक दीवाली रिकॉर्ड

    अमूमन देखा जाता है कि फेस्टिव सीजन पर रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं। खासतौर पर दीवाली एक ऐसा फेस्टिवल है, जो हमेशा से फिल्ममेकर्स के लिए मूवी रिलीज के तौर पर बेस्ट साबित होता है। उसी आधार पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी सिंघम अगेन से पहले कई मूवीज को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज कर चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- सुपरहिट एंट्री! एक फ्रेम में दिखे बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे, रोहित शेट्टी ने की शूटिंग; फैंस एक्साइटेड

    फोटो क्रेडिट -रोहित शेट्टी इंस्टाग्राम

    खास बात ये है कि उनकी ये सभी फिल्में हिट साबित हुई हैं और उनकी कमाई भी धमाकेदार रही हैं। उन मूवीज के बॉक्स ऑफिस क्लैश के रिकॉर्ड और कमाई पर एक नजर डालते हैं। 

     साल        फिल्म      कलेक्शन   क्लैश मूवी
     2008     गोलमाल रिटर्न्स     51.12 करोड़     फैशन
     2010     गोलमाल 3    106. 34 करोड़    एक्शन रिप्ले
     2017     गोलमाल अगेन     205.69 करोड़    सीक्रेट सुपरस्टार
    2024     सिंघम अगेन        N/R    भूल भुलैया 3

    बता दें कि 17 साल में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में इन तीन मूवीज को दीवाली पर रिलीज किया गया है। जिन्होंने अन्य फिल्मों के अपने आगे धूल चटाई है। इस आधार पर भूल भुलैया 3 के लिए खतरे की घंटी बज सकती है। 

    बड़ी स्टार कास्ट को मिलेगा फायदा

    सिंघम अगेन एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसका अंदाजा आप ट्रेलर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार इस मूवी में अहम भूमिका में मौजूद हैं। जबकि अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ कैमियो रोल में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इसके अलावा इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के अवतार में सुपरस्टार सलमान खान का भी गेस्ट अपीरियंस इस मूवी में देखने को मिलेगा। ऐसे में इतनी बड़ी स्टार कास्ट की मौजूदगी से यकीनन तौर पर सिंघम अगेन के सक्सेस के चांसेस काफी हाई हैं। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again या Bhool Bhulaiyaa 3, दीवाली पर देखें कौन सी मूवी? बॉक्स ऑफिस का इतिहास दूर करेगा सारी कन्फ्यूजन