Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: सितारे जमीन पर ने वसूल लिया अपना बजट, 3 दिन में किया बमफाड़ कलेक्शन

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 04:19 PM (IST)

    आमिर खान और जेनेलिया डीसूजा की मूवी ग्लोबल स्तर पर काफी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। इस मूवी ने दो दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर ...और पढ़ें

    सितारे जमीन पर ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड निकाला अपना बजट/ फोटोज- Instagram

    सितारे जमीन पर ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड निकाला अपना बजट/ फोटोज- Instagram

    HighLights

    1. आमिर खान की सितारे जमीन पर ने मारा छक्का

    2. तीन दिन में ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने निकाल लिया बजट

    3. सितारे जमीन पर ने वर्ल्डवाइड कर ली इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सितारे जमीन पर हर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी हुई थी, लेकिन वीकेंड पर आमिर खान की मूवी ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी वह देखने लायक थी। इंडिया में तीन दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली स्पेशल एबल बच्चों की कहानी दिखाती 'सितारे जमीन पर' वर्ल्डवाइड काफी अच्छी कमाई कर रही है।

    इस फिल्म ने तो महज तीन दिन में दुनियाभर में इतनी बेहतरीन कमाई कर ली है कि पहले ही वीकेंड पर फिल्म ने अपना का पूरा का पूरा बजट वसूल लिया है और अब 'सितारे जमीन पर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। आमिर खान की फिल्म ने सिंगल डे में विदेशों में कितने करोड़ की कमाई की और फिल्म का कलेक्शन तीसरे दिन के बाद टोटल कितने करोड़ का हुआ है, चलिए देखते हैं आंकड़े:

    सितारे जमीन पर का विदेशों में दिखा जलवा

    आमिर खान-जेनेलिया डीसूजा की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को दुनियाभर में ऑस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड जैसे कई देशों में रिलीज की गई। पहले दिन जहां फिल्म ने 20 करोड़ का दुनियाभर में कलेक्शन किया था, तो वहीं शनिवार को फिल्म ने तकरीबन 30 करोड़ तक की कमाई की। 

    यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: विदेशों में छा गया आमिर खान का जादू, जमीन के सितारों ने कमाई से कर दिया मालामाल

     

    sitaare zameen par worldwide day 3

    रविवार को तो वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार तक यानी कि पहले वीकेंड में दुनियाभर में 95.75 करोड़ तक कमाए हैं। तीसरे दिन रविवार को सिंगल डे में फिल्म ने 45 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है।

    खबरें और भी


    कितना है सितारे जमीन पर का बजट? 

    स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर के बजट की बात करें तो, प्रोडक्शन वर्क से लेकर, स्टार्स की फीस और पूरी शूटिंग का खर्चा 90 करोड़ तक आया था। 90 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म तीन दिनों में 95 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद प्रॉफिट में आ चुकी है। 

    sitaare zameen par worldwide collection

    फिल्म ने अपने बजट से 5 करोड़ ऊपर ही कमा लिए हैं। सितारे जमीन पर के ओवरसीज मार्केट की बात करें तो इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 26 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इससे ये साफ जाहिर है कि विदेशों में ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। 

    यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: Raid 2 को भी मसलकर आगे निकली सितारे जमीन पर, शनिवार को आया तगड़ा उछाल