विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sky Force Day 6 Collection: लो जी कमाल हो गया! वीक डे में स्काई फोर्स की कमाई में हुआ इजाफा, नोटों से भरा पिटारा

Published: Wed, 29 Jan 2025 09:06 PM (IST)

Sky Force Box office Collection Day 6 अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। ...और पढ़ें

कितना रहा स्काईफोर्स का कलेक्शन (Photo: Instagram)
कितना रहा स्काईफोर्स का कलेक्शन (Photo: Instagram)

HighLights

  1. अक्षय कुमार ने निभाया लीड किरदार
  2. वीर पहाड़िया ने फिल्म से किया डेब्यू
  3. क्या है स्काई फोर्स का छठवें दिन का कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म स्काईफोर्स (Sky Force) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन बीत चुके हैं। फिल्म को खासतौर पर गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था और देशभक्ति की टीम होने के कारण मेकर्स को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद थी।

फिल्म ने कितने करोड़ की ली ओपनिंग

एक तरीके से देखा जाए तो नया साल अक्षय कुमार के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई की और अब वीक डे पर भी स्काईफोर्स रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी और बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। आइए जानते हैं क्या है स्काई फोर्स के लेटेस्ट आंकड़े।

यह भी पढ़ें: Sky Force Day 5 Collection: मंगल को हो गया दंगल! वीक डे में स्काई फोर्स की ऊंची उड़ान, फुर्र से बढ़ी कमाई

क्या है स्काई फोर्स का 6वें दिन का कलेक्शन

24 जनवरी को स्काई फोर्स को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन वीकेंड होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 26.30 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म को और अधिक फायदा हुआ और इसका कलेक्शन 31.30 करोड़ पर पहुंच गया। चौथे दिन फिल्म ने 8.10 करोड़ की कमाई की। इसके बाद पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन 6 करोड़ पहुंच गया।

अब अर्ली ट्रेंड्स देखे तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार खबर लिखे जाने तक निर्देशक अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केलवानी की स्काई फोर्स ने छठे दिन 4.31 करोड़ का कारोबार कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 91.31 करोड़ पर पहुंच गया है।

दुनियाभर में भी फिल्म ने मचाया कमाल

वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड भी खूब कमाई कर रही है। मैडोक फिल्म्स के मुताबिक, स्काई फोर्स ने अभी तक वर्ल्डवाइड में 92.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो गया है। स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा निम्रत कौर और सारा अली खान नजर आए।

यह भी पढ़ें: Sky Force Worldwide Collection: छा गया गुरु! 'स्काई फोर्स' ने आसमान में मचाया तांडव, वर्ल्डवाइड किया इतना कारोबार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।