Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Son Of Sardaar 2 VS Raid 2: अपनी ही फिल्म से हारे अजय देवगन! 'रेड 2' से इतनी पीछे रह गई 'सन ऑफ सरदार 2'

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 10:57 AM (GMT+05:30)

    सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। सिनेमा लवर्स के बीच फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फ ...और पढ़ें

    सन ऑफ सरदार 2 और रेड 2 (Photo Credit- Instagram)
    सन ऑफ सरदार 2 और रेड 2 (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन कितनी कमाई की
    2. रेड 2 से पीछे रह गई अजय देवगन की हालिया रिलीज
    3. रेड 2 फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी सीक्वल फिल्में इन दिनों लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस साल उनकी फिल्म रेड 2 की दीवानगी लोगों के बीच खत्म ही हुई थी कि अभिनेता अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardar 2) के साथ सिनेमाघरों में वापिस लौट आए। आइए दोनों फिल्म के पहले दिन की कमाई की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कौन-सी फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन में आगे निकल गई।

    सन ऑफ सरदार 2 के पहले दिन की कमाई

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई। सिनेमा लवर्स और क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ही दिन 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया। यह साफ है कि फिल्म की कमाई अनुमानित आंकड़े से थोड़ी कम रही है।

    अजय देवगन के काम की तारीफ जरूर हो रही है, लेकिन शुक्रवार को मूवी ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया। संभावना है कि आगामी दिनों में यानी वीकेंड पर इसकी कमाई में सुधार हो सकता है।

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें- अजय देवगन की Son of Sardaar 2 में बड़ा 'गोलमाल', क्लाईमेक्स देख फैंस के चेहरे पर आई खुशी

    रेड 2 से कितनी पीछे रह गई अजय की हालिया रिलीज फिल्म?

    साल 2025 की बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में रेड 2 का नाम शामिल किया जाता है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ओपनिंग डे की बात करें, तो फिल्म ने 19.25 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले ही दिन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने कुल 173.05 की नेट कमाई भारत में की थी। 

    ऐसे में रेड 2 से सन ऑफ सरदार की तुलना करें, तो फिल्म काफी पीछे नजर आती है। अजय देवगन की हालिया रिलीज को लेकर अंदाजा लगाया गया था कि यह आराम से 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई पहले दिन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसका कलेक्शन सैयारा से थोड़ा ही ज्यादा रहा है। अहान पांडे की फिल्म ने 15वें दिन 4.25 करोड़ कमाए। इस वजह से कहा जा सकता है कि यह रोमांटिक फिल्म नई मूवीज के लिए चुनौती बनी हुई है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    धड़क 2 को कमाई में छोड़ा पीछे

    सन ऑफ सरदार 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धड़क 2 से जरूर जीत गई है। 1 अगस्त को अजय की फिल्म के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवी का क्लैश हुआ था। धड़क 2 ने पहले दिन महज 3.35 करोड़ कमाए। वहीं, सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन इससे थोड़ा ज्यादा रहा। फिलहाल वीकेंड के बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि दोनों में से कौन-सी फिल्म को ज्यादा प्यार मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: सन ऑफ सरदार 2 का आ गया पहले दिन का रिजल्ट, हुई बल्ले-बल्ले या निकली हेकड़ी?