इ्ंडियन बॉक्स ऑफिस का किंग बना Spider-Man, मंगल को धुरंधर स्टाइल में खेला कमाई का दंगल
कमाई के मामले में हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का शानदार प्रदर्शन वीक डे में भी जारी है। ...और पढ़ें

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमाई में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का दबदबा
छठे दिन भी जारी रही फिल्म की बंपर कमाई
भारत में कमाल कर रही है स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की सुपर हीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) का दबदबा पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। खासतौर पर मार्वल स्टूडियोज की ये फिल्म कमाई के मामले में भारत में भी धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग हासिल करने वाली स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के छठे दिन भी बंपर कलेक्शन करके दिखाया है और कमाई की शानदार लय को वीक डे में भी बरकरार रखा है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इस मूवी कितने करोड़ का कारोबार किया है।
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की शानदार कमाई जारी
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर भारतीय सिनेप्रेमियों में हमेशा से उत्साह देखने को मिलता है। मौजूदा समय में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को जिस तरह से सिनेमाघरों में रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसको देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वीकेंड बीतने के बाद भी किसी भी तरह से इस सुपर हीरो मूवी की इनकम रुकने का नाम नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें- इंडिया में Spider-Man की हुई चांदी, मंडे टेस्ट में 'बमफाड़' कमाई से टॉपर निकली सुपर हीरो फिल्म
गौर करें स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के रिलीज के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो वह 22 करोड़ के करीब रहा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि टॉम हॉलैंड की इस मूवी ने सही मायनों में भारतीय जनता का दिल जीत लिया है और ये उनका भरपूर मनोरंजन कर रहा है।
खबरें और भी

इसके साथ ही अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का ग्रॉस कलेक्शन 362 करोड़ से ज्यादा हो गया है। अगर कोई फिल्म रिलीज का पहला सप्ताह पूरा होने से पहले इतनी अधिक कमाई कर लेती है, तो यकीनन तौर पर उसे ब्लॉकबस्टर कहा जा सकता है।
इन मूवीज पर भारी पड़ी स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के साथ-साथ फिलहाल भारतीय सिनेमाघरों में जन नायकन, धमाल 4 और द ओडिसी जैसी कई फिल्में जारी हैं। लेकिन कमाई के मामले में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने इस सभी फिल्मों की छुट्टी कर दी है और बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया है।