Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Spider-Man: Brand New Day ने वीकडे पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:58 PM (IST)

    'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जानिए कितना रहा सातवें दिन का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। वीकडे में थोड़ी गिरावट के बावजूद, टॉम हॉलैंड की इस सुपरहीरो फिल्म ने आसानी से 300 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया।

    इस तरह स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे ने भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज में से एक के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली। पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली स्पाइडरमैन ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    चौथे दिन रविवार को इसकी कमाई में तगड़ा उछाल आया और इसकी कमाई 77.75 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद सोमवार को पांचवे दिन थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म का कलेक्शन 23.80 करोड़ रुपये हुआ।

    कितनी रही सातवें दिन की कमाई?

    वहीं छठवें दिन इसने 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 13.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 316.36 करोड़ रुपये हो गया है।

    Spider (2)

    फिल्म ने इंग्लिश और हिंदी, दोनों ही मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लिश वर्जन में इसने 7.42 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से 4.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तमिल में 74 लाख और तेलुगु में ये कलेक्शन 43 लाख रहा।

    खबरें और भी

    क्या है स्पाइडरमैन की कहानी?

    MCU की स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म के तौर पर बनी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में पीटर पार्कर की कहानी है, जिसे अब कोई याद नहीं रखता और वह अकेले ही फुल-टाइम स्पाइडर-मैन के तौर पर रह रहा है। जैसे-जैसे उस पर दबाव बढ़ता है, उसकी जिंदगी एक और खतरनाक मोड़ लेती है। एक शक्तिशाली नया दुश्मन सामने आता है, जिससे उसे एक बहुत बड़ी और जोखिम भरी लड़ाई लड़नी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें- तीसरे दिन Spider-Man Brand New Day की हुई चांदी, धुरंधर और द ओडिसी को कमाई में छोड़ा पीछे

    यह भी पढ़ें- इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Spider-Man ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमाई से 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड किया ध्वस्त