विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srikanth Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस के एग्जाम में 'श्रीकांत' ने किया टॉप, संडे को मालामाल हुई राजकुमार की फिल्म

Published: Sun, 12 May 2024 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2024 12:02 PM (IST)

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत (Srikanth Box Office Day 3 Collection) एक ऐसे नेत्रहीन बिजनेसमैन की कहानी है जो लोगों ...और पढ़ें

तीसरे दिन श्रीकांत का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
तीसरे दिन श्रीकांत का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. श्रीकांत की वीकेंड पर हुई चांदी
  2. दो गुने रफ्तार से आगे बढ़ी श्रीकांत
  3. तीसरे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Srikanth Box Office Collection Day 3: तुषार हीरानंदानी निर्देशित फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी बज था। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी फिल्म को खूब पसंद किया गया है।

सिर्फ ऑडियंस या क्रिटिक्स की तारीफों में ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी 'श्रीकांत' गदर काट रही है। फिल्म ने भले ही पहले दिन एवरेज कमाई की, लेकिन वीकेंड पर बिजनेस ने अच्छी-खासी स्पीड पकड़ी है। शनिवार के मुकाबले अब तक मूवी ने शानदार कारोबार किया है।

बॉक्स ऑफिस पर श्रीकांत का जादू

10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'श्रीकांत' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ से खाता खोला था। पॉजिटिव रिव्यू के उम्मीद लगाई जा रही थी कि मूवी के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और हुआ भी ऐसा ही। शनिवार को फिल्म की कमाई 4.2 करोड़ रही।

संडे को कमाई में उछाल

शुक्रवार और शनिवार के बाद अब तीसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, घरेलु बॉक्स ऑफिस पर अभी तक राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' ने 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फर्स्ट वीकेंड का कुल कारोबार 11.95 करोड़ से है।

Srikanth Box Office Collection

यह भी पढ़ें- Srikanth: इस ऐप के जरिए नेत्रहीन लोगों ने देखी Rajkummar Rao की 'श्रीकांत', फिल्म को लेकर बताया अपना अनुभव

क्या है फिल्म की कहानी?

'श्रीकांत' नेत्रहीन बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है। पैदाइशी नेत्रहीन रहे श्रीकांत ने जिंदगी में पढ़ाई के लिए बहुत संघर्ष किया और वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने साइंस की पढ़ाई करने के लिए केस भी ठोक दिया था। IIT में जगह नहीं मिली तो MIT से पढ़ाई कर खुद की काबिलियत साबित की। इसके बाद वह बिजनेसमैन बनकर दुनिया में छा गये। उन्होंने नेत्रहीन लोगों के लिए भी खूब काम किया है। 

भूषण कुमार निर्मित फिल्म में राजकुमार राव के साथ अलाया एफ, ज्योतिका, शरद केलकर जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। 

यह भी पढ़ें- Srikanth Review: सपने देखने और साकार करने के जज्बे की कहानी, वाकई आंखें खोलती है श्रीकांत की जिंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।