यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Srikanth Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चल गया 'श्रीकांत' का जादू, ओपनिंग डे पर हथिया लिया पूरा बिजनेस
Srikanth Day 1 Box Office Collection निर्देशक तुषार हीरानंदानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म श्रीकांत आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार राव (Rajku ...और पढ़ें

HighLights
- श्रीकांत आज से सिनेमाघरों में हुई रिलीज
- राजकुमार राव और ज्योतिका की फिल्म
- पहले दिन फिल्म को मिली अच्छी शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Srikanth Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं, जो अपने दमदार अभिनय के लिए काफी जाने जाते हैं। आज से सिनेमाघरों में उनकी बहुचर्चित फिल्म श्रीकांत रिलीज हो गई है। फैंस इस मूवी की रिलीज का बड़े लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उनका एंटरटेनमेंट करने के लिए अब श्रीकांत आ गई है।
इस बीच श्रीकांत के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजकुमार राव और ज्योतिका (Jyothika) की इस मूवी ने ओपनिंग डे पर कितना बिजनेस कर लिया है।
श्रीकांत ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
विक्रांत मैसी की 12th Fail के बाद औसतन बजट की फिल्म श्रीकांत को लेकर काफी समय से चर्चा चली आ रही थी। अब जब ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो उसको लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

श्रीकांत को लेकर सोशल मीडिया पर क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा था कि श्रीकांत ओपनिंग डे पर ठीक-ठीक कारोबार करेगी और कुछ ऐसा ही होता नजर आया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने शुक्रवार को करीब 2.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इस फिल्म के लिए असरदार शुरुआत मानी जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं माना जा रहा है कि कल और परसो में भी ये मूवी धमाकेदार प्रदर्शन कर के दिखाएगी।
खबरें और भी
श्रीकांत बोला के किरदार में जचे राजकुमार
अभिनेता राजकुमार राव ने उद्योगपति श्रीकांत बोला की भूमिका को बड़े ही शानदार तरीके से निभाया। एक दृष्टिवबाधित किरदार को जिस तरह से राजकुमार राव ने अदा किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। दूसरी तरफ साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने भी श्रीकांत के जरिए हिंदी सिनेमा में कैमबैक के तौर बैक टू बैक दूसरी फिल्म कर डाली है।