Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office: 'स्त्री' के आगे नहीं टिका 'एनिमल', 27वें दिन ही बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 10:16 AM (IST)

    हॉरर कॉमेडी जॉनर की स्त्री 2 (Stree 2 Box Office Collection) दुनियाभर में अपने खौफ से धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने तो दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई ...और पढ़ें

    स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्त्री 2 बनी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
    2. अमर कौशिक ने किया है स्त्री 2 का निर्देशन
    3. 2018 में आई स्त्री का सीक्वल है स्त्री 2

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में जिन फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत हासिल की थी, उसने एक महीने के अंदर स्त्री (Stree) ने ध्वस्त कर दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है।

    स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और निर्माण दिनेश विजान ने किया। 6 साल पहले फिल्म ने 100 करोड़ के पार कारोबार किया था, लेकिन अब मूवी 600 करोड़ की ओर बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार के बाद इस फिल्म ने शाह रुख खान की मूवी पठान को पछाड़ दिया था। 

    27वें दिन स्त्री 2 ने रचा इतिहास

    सोमवार को स्त्री 2 ने पठान को पछाड़ दिया था और खुद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 26वें दिन तक मूवी ने 555.04 करोड़ का बिजनेस किया था। अब मंगलवार यानी 27वें दिन को राजकुमार राव स्टारर मूवी ने एनिमल को भी पछाड़ दिया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, स्त्री 2 ने मंगलवार अनुमानित कलेक्शन 3 करोड़ का कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 26: बॉलीवुड की तीसरी कमाऊ फिल्म बनी 'स्त्री 2', गिरती कमाई के बावजूद कर डाला धाकड़ कारोबार

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    एनिमल पर भारी पड़ी स्त्री

    श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी का अब तक का लाइफटाइम कलेक्शन 558 करोड़ हो गया है जबकि 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई एनिमल ने लाइफटाइम कलेक्शन 556.36 करोड़ (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक) था। एनिमल को पछाड़ स्त्री 2 दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। अब देखना होगा कि स्त्री 2 शाह रुख खान स्टारर जवान का रिकॉर्ड तोड़ती है या नहीं। जवान टोटल कलेक्शन 643.87 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस नंबर को क्रॉस करने में स्त्री 2 को अभी बहुत पसीना बहाना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 25: थमने को तैयार नहीं स्त्री की बमफाड़ कमाई, रविवार को तोड़ा शाह रुख की फिल्म का रिकॉर्ड