Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office Day 28: वीक डे में भी नहीं कम हुए 'स्त्री' के तेवर, 28वें दिन कलेक्शन रहा टका-टक

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 09:25 AM (IST)

    Stree 2 Box Office Collection Day 28 हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 रिलीज का एक महीना पूरा करने की कगार पर खड़ी है। इसके बावजूद राजकुमार राव और श्रद्धा कप ...और पढ़ें

    हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 का कलेक्शन (Photo Credit-X)
    हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 का कलेक्शन (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर बरकरार स्त्री 2 का जादू
    2. सामने आई फिल्म के 28वें दिन की कमाई
    3. अब तक इतने करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Day 28 Box Office Collection: बीते 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म स्त्री 2 जल्द ही रिलीज का पहला महीना पूरा कर लेगी। हर रोज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में निर्देशक अमर कौशिक की ये मूवी कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर रही है। बेशक शुरुआती दिनों की तुलना में मूवी का कलेक्शन स्कोर सिंगल डिजिट हुआ है, इसके बावजूद स्त्री 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 

    इस बीच स्त्री 2 की रिलीज के 28वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने बीते बुधवार को कितने नोट छापे हैं। 

    स्त्री 2 ने 28वें दिन की इतनी कमाई

    ओपनिंग डे पर 64 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने से स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया। इसके बाद फिल्म ने लगातार कमाई के मामले में धूम मचाई और कई बड़े-बडे़ सुपरस्टार्स की मूवी को पछाड़ा। इस दौरान स्त्री 2 ने हिंदी और साउथ सिनेमा की कई मूवीज को भी धूल चटाई है। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Worldwide Collection: 'स्त्री' ने तोड़ा आमिर खान की सबसे बड़ी हिट का रिकॉर्ड, अब निशाने पर 6 बड़ी फिल्में

    हालांकि, अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। लेकिन उतनी नहीं जो बॉक्स ऑफिस पर से इसका वजूद खत्म हो जाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर स्त्री 2 ने 28वें दिन करीब 3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इतने समय बीतने के बाद कमाई का ये आंकड़ा असरदार माना जा रहा है। 

    बुधवार को कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो अब स्त्री 2 का नेट बॉक्स ऑफिस कारोबार 560 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

    स्त्री 2 के सामने जवान

    धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही अब स्त्री 2 भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। श्रद्धा कपूर की ये मूवी अब सिर्फ शाह रुख खान की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान से पीछे है। मालूम हो कि जवान ने बीते साल नेट 643 करोड़ का कारोबार किया था। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- GOAT Box Office Day 7: सस्पेंस से भरपूर 'गोट' से थलापति विजय ने माचई तबाही, बना डाला इतने करोड़ का साम्राज्य