विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Box Office Day 30 Collection: अब करीना कपूर की नाक में दम करेगी 'स्त्री'? शुक्रवार को भी लाई सुनामी

Published: Fri, 13 Sep 2024 08:31 PM (GMT+05:30)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता का परचम लहरा रही ...और पढ़ें

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस डे 30 कलेक्शन/ फोटो- Instagram
स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस डे 30 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. नहीं थम रही स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार
  2. रिलीज के 30वें दिन भी 'स्त्री 2' हुई मालामाल
  3. करीना कपूर के लिए बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर मूवी कल्कि 2898 एडी को गद्दी से हटाने के बाद अब गद्दी पर जमकर बैठ चुकी है, जिसकी वजह से खेल-खेल में और वेदा का दम तो पहले ही निकल चुका है, लेकिन अब ये आने वाली फिल्मों के लिए भी खतरा बन चुकी है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस मूवी को सिनेमाघरों में आए 30 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है। शुक्रवार को यानी कि रिलीज के 30वें दिन के अर्ली आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं।

शुक्रवार को मालामाल हुई 'स्त्री-2'

श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत 76 करोड़ से की थी, जो इस साल की हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई थी। आने वाले समय में जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर 'देवरा: पार्ट 1' स्त्री 2 को गद्दी से हटा पाती है या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल इस मूवी का राज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Collection Day 29: किसी के बस की नहीं 'स्त्री' को रोकना, शुक्रवार को गजब का हुआ कलेक्शन

गुरुवार को तकरीबन 2.75 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 'स्त्री-2' (Stree 2) पर शुक्रवार को भी कृपा बरसी। मूवी ने बीते वीक 36.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक. इस मूवी ने रिलीज के 30वें दिन टोटल सिंगल डे पर 2.32 करोड़ कमाए हैं। ये अर्ली आंकड़े हैं, सुबह तक ये कलेक्शन ऊपर-नीचे हो सकता है।

एक के साथ एक फ्री टिकट का मिला फायदा

आपको बता दें कि स्त्री 2 के मेकर्स ने बीते दिन फ्राइडे स्पेशल ऑफर फैंस के लिए निकाला था, जहां पर एक के साथ एक टिकट मुफ्त मिल रही थी। इस ऑफर का भी फिल्म को पूरा-पूरा फायदा मिला है और कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है।

श्रद्धा कपूर की मूवी ने 30 दिनों में टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 566 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है। स्त्री 2 अगर कुछ और दिनों तक इस तरह से ही बॉक्स ऑफिस पर दौड़ती रही, तो यह फिल्म करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' का पत्ता भी बॉक्स ऑफिस से साफ कर देगी।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: 'स्त्री' ने तोड़ा आमिर खान की सबसे बड़ी हिट का रिकॉर्ड, अब निशाने पर 6 बड़ी फिल्में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।