Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Worldwide Collection: नहीं रुकेगी 'स्त्री' की रफ्तार, दुनियाभर में 300 करोड़ की तरफ लगाई छलांग

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 04:14 PM (IST)

    स्त्री 2 (Stree 2) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही इंडिया में गदर 2 एक था टाइगर चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मो ...और पढ़ें

    दुनियाभर में स्त्री 2 का बोलबाला/ फोटो- Jagran Graphic
    दुनियाभर में स्त्री 2 का बोलबाला/ फोटो- Jagran Graphic

    HighLights

    1. दुनियाभर में छा गई श्रद्धा कपूर की स्त्री 2
    2. 300 करोड़ की तरफ स्त्री 2 ने बढ़ाए कदम
    3. ओवरसीज मार्केट में 43 करोड़ की कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कल्कि 2898 एडी की तरह ही अब अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये मूवी भी नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है।

    पहले दिन 76 करोड़ से शानदार ओपनिंग करने वाली इस मूवी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी स्त्री 2 को काफी प्यार मिल रहा है। विदेशों में फिल्म के शोज फुल जा रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर अब ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है।

    300 करोड़ से स्त्री 2 की बस इतनी दूरी

    स्त्री 2 की कहानी में इस बार चंदेरी में सरकटे का आतंक देखने को मिला, जो काफी अय्याश दिखाया गया है। फिल्म लोगों को डरा भी रही है और हंसा भी रही है। सरकटा जहां अचानक से सामने आकर लोगों को डराता है, तो वहीं अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और सबके प्यारे विक्की उर्फ राजकुमार राव के मजेदार वनलाइनर लोगों को हंसा रहे हैं। पहले वीकेंड पर थिएटर खचाखच भरे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Fastest 200 Cr Film: क्या रॉकी भाई, क्या तारा सिंह! 'स्त्री' के सामने सबने खड़े किये हाथ

    मॉर्निंग से लेकर शाम और रात तक के लगभग सभी शोज लोगों ने एडवांस बुक किये हुए हैं। मैडॉक फिल्म्स ने रविवार तक फिल्म ने दुनियाभर में टोटल कितनी कमाई की है, उसके आंकड़े शेयर किये है। वर्ल्डवाइड श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर इस मूवी ने टोटल 283 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और मूवी को 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए केवल 18 करोड़ की कमाई और करनी है।

    खबरें और भी

    ओवरसीज मार्केट में 40 करोड़ से ज्यादा हुई स्त्री की कमाई

    इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली स्त्री 2 ने चार दिनों के अंदर ओवरसीज मार्केट में टोटल 43 करोड़ का बिजनेस किया है। आपको बता दें कि स्त्री 2 ने पहले ही दिन पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

    स्त्री 2 ने पहले दिन पर फिल्म ने प्रभास की बाहुबली 2, सनी देओल की गदर 2, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है, चेन्नई एक्स्प्रेस, गोलमाल अगेन सहित कई फिल्मों को कमाई में पीछे छोड़ दिया था। स्त्री 2 के एंड में मेकर्स ने स्त्री 3 की भी हिंट दी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 3: कोई तो रोक लो इस 'स्त्री' को, तीसरे दिन भी आई कमाई की भयंकर सुनामी