यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 Worldwide Collection: आमिर खान की मूवी रौंद कर 'स्त्री 2' इस आंकड़े से काटा गदर, अब 1000 करोड़ पर नजर
टिकट विंडो पर हिट की सुनामी लेकर आई स्त्री 2 हर दिन धुआंधार कमाई से आगे बढ़ रही है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर के हल्के फुल्के रोमां ...और पढ़ें

HighLights
- 'स्त्री 2' ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड
- तेजी से 1000 करोड़ की तरफ बढ़ी फिल्म
- सलमान खान की फिल्म पर 'स्त्री' की नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल फिल्म 'स्त्री 2' का डोमेस्टिक के साथ ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी जलवा देखने को मिल रहा है। 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई ये फिल्म मात्र 11 दिनों में धुआंधार कमाई से नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है। खास बात ये है कि फिल्म के डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब बहुत ज्यादा नंबर्स का फर्क नहीं रह गया है।
टिकट विंडो पर छाई 'स्त्री 2'
इंडियन कलेक्शन में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' एक हफ्ते में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विदेश में भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और ऐसा लगता है कि सरकटे का आतंक अभी थमने के मूड में नहीं है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में जहां इस फिल्म ने 402 करोड़ तक का नेट कलेक्शन कर लिया है, वहीं, वर्ल्डवाइड आंकड़ो में भी ये बुलेट की रफ्तार से बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 Day 11 Box Office Collection: अबकी बार 'स्त्री' 400 पार, 11वें दिन झटके में बदले कमाई के समीकरण
दुनियाभर में 'स्त्री 2' ने कमाए इतने करोड़
2018 में आई 'स्त्री' की सफलता ने 'स्त्री 2' के लिए बेंचमार्क स्थापित किया। थिएटर्स में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, तो कमाई भी जबरदस्त तरीके से होने लगी। शनिवार को 505 करोड़ तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के बाद ये फिल्म अब 560 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है।

1000 करोड़ी फिल्मों को छोड़ पाएगी पीछे?
मात्र 11 दिनों में 560 करोड़ के आंकड़े को टच करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है। हालांकि, यह वर्ल्डवाइड कलेक्शन है। वहीं, इस पड़ाव को पार करने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'स्त्री 2' 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ पाएगी।
खबरें और भी
'स्त्री 2' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
| फिल्में | कलेक्शन (करोड़ में) |
| धूम 3 | 556.74 |
| वॉर | 475.62 |
| डंकी | 470.6 |
| टाइगर 3 | 466.63 |
| अंधाधुन | 456.89 |
| चेन्नई एक्सप्रेस | 424.54 |
| ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा | 418.8 |
| 3 इडियट्स | 400.61 |
| सिंबा | 400.19 |
| कृष 3 | 393.37 |
इन फिल्मों पर 'स्त्री 2' की नजर
स्त्री 2 फिल्म की नजर 1000 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्मों पर है। इनमें जवान, पठान, कल्कि 2898 एडी, बाहुबली: द कन्क्लूजन, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2 शामिल है।