Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉक्स ऑफिस पर होगा मैडॉक फिल्म्स का कब्जा! Stree 3 समेत इन 7 मूवीज की रिलीज डेट पर लगी मुहर

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 07:30 PM (IST)

    Stree 3 Release Date बीते साल बॉक्स ऑफिस पर मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 ने धमाकेदार कारोबार किया था। अब निर्माता दिनेश विजान ने फैंस को ...और पढ़ें

    मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग मूवीज (Photo Credit- Imdb)
    मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग मूवीज (Photo Credit- Imdb)

    HighLights

    1. मैडॉक फिल्म्स ने कर दी बड़ी घोषणा
    2. 3 साल के भीतर रिलीज होंगी ये 8 फिल्में
    3. लिस्ट में भेड़िया 2 और स्त्री 3 का नाम शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की बंपर सफलता के बाद हिंदी सिनेमा में निर्माता दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स का कद काफी ऊंचा हो गया है। फैंस इस बैनर तले बनने वाली फिल्मों के लेकर काफी बेताब हैं। 

    इस बीच न्यू ईयर के खास अवसर पर मैडॉक फिल्म्स ने सिनेप्रेमियों को एक नई सौगात दे दी है और आने वाले 3 सालों में अपकमिंग मूवीज की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से मोस्ट अवेटेड फिल्मों के नाम शामिल हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

    जिस तरह से 2024 में स्त्री 2 ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए हिंदी सिनेमा में कामयाबी का एक नया अध्याय लिखा है, ठीक उसी तरह से आने वाले समय में भी मैडॉक फिल्म्स इतिहास को दोहराता हुआ नजर आ सकता है। 2 जनवरी को दिनेश विजान की तरफ से अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी की गई है, जिनमें उनकी रिलीज डेट भी फाइनल है। 

    ये भी पढ़ें- निर्देशक अमर कौशिक ने Stree 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'जना' ने बताया और कितने सालों का करना होगा इंतजार

        फिल्म     रिलीज डेट
        थामा    20 अक्टूबर 2025
        शक्ति सलोनी    31 दिसंबर 2025
        भेड़िया 2    14 अगस्त 2026
        चामुंडा      4 दिसंबर 2026
        स्त्री 3     13 अगस्त 2027
       महा मुंज्या    24 दिसंबर 2027
       पहला महायुद्ध    11 अगस्त 2028
       दूसरा महायुद्ध    18 अक्टूबर 2028

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    इस तरह से दिनेश विजान की तरफ से मनोरंजन जगत में एक बड़ी घोषणा कर दी है। इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ये सभी फिल्में नए कीर्तिमान रचते हुए नजर आएंगी। 

    मैडॉक फिल्म्स की खास प्लानिंग

    जिस तरह से हॉलीवुड में मार्वल यूनिवर्स ने सभी सुपरहीरो फिल्मों को मिलाकर एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम को तैयार किया था। ठीक उसी तरह से निर्मात दिनेश विजान भी मैडॉक फिल्म्स के जरिए नई प्लानिंग कर रहे हैं।

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    ऐसा माना जा रहा है कि पहला महायुद्ध और दूसरा महायुद्ध में दर्शकों को उनकी बाकी सभी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों का फाइनल निष्कर्ष देखने को मिलेगा। कहा जा सकता है कि थामा, स्त्री, भेड़िया और मुंज्या एक साथ नजर आ सकते हैं। 

    ये भी पढ़ें- Bhediya 2 Release Date: सिनेमाघरों में लौटेगा भेड़िया, करना होगा इतना इंतजार! टीजर के साथ रिलीज के साल का एलान