Tere Ishk Mein Worldwide Collection: चल गया 'शंकर' के एकतरफा प्यार का जादू, वर्ल्डवाइड हुई नोटों की बारिश
Tere Ishk Mein Collection Day 2: अभिनेता धनुष (Dhanush) और अभिनेत्री कृति सेनन की लेटेस्ट फिल्म तेरे इश्क में इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर ...और पढ़ें

तेरे इश्क में वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
तेरे इश्क में फिल्म ने कर डाली बंपर कमाई।
वर्ल्डवाइड फिल्म को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स।
दो दिन में तेरे इश्क में का हुआ इतना कलेक्शन।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tere Ishk Mein Worldwide Collection Day 2: रांझणा जैसी शानदार रोमांटिक ड्रामा मूवी बनाने वाले निर्देशक आनंद एल राय इस बार तेरे इश्क में लेकर आए हैं। अभिनेता धनुष (Dhanush) संग डायरेक्टर की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल करती हुई नजर आ रही है। पहले कुंदन और इस बार शंकर के एकतरफा प्यार की कहानी को आनंद ने सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया है।
धनुष और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर तेरे इश्क में सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ते हुए दो दिन में धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि ग्लोबली कमाई के आंकड़े क्या कहते हैं-
दो दिन में छाई तेरे इश्क में
शुक्रवार को फिल्म तेरे इश्क में को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी को लेकर रिलीज से पहले ही फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जो अब साफ नजर आ रहा है। कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट में तेरे इश्क में ने अपनी धाक जमाई है और रिलीज के दो दिन के भीतर पूरी दुनिया में बंपर कलेक्शन करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Collection Day 1:आ गया तेरे इश्क में फिल्म का रिजल्ट, क्या तोड़ पाई 'सैयारा' का रिकॉर्ड?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के दूसरे दिन तेरे इश्क में का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ से अधिक रहा है, जो ओपनिंग डे की तुलना में काफी अधिक रहा है। इसके साथ ही अब पहले दो दिन के अंदर तेरे इश्क में का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 45 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जो मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।
खबरें और भी
तेरे इश्क में का रहेगा दबदबा
भारत में अब तक दो दिन में धनुष की तेरे इश्क में में 33 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड तक ये फिल्म इंडिया में नेट 50 करोड़ का कारोबार कर सकती है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई का ये आंकड़ा 65-70 करोड़ के आस-पास पहुंच सकता है, जो ये बताने के लिए काफी है तेरे इश्क में इस साल की सफल मूवीज की लिस्ट में आसानी से शुमार हो जाएगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो डायरेक्टर आनंद एल राय की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म वाकई असरदार साबित हुई है।