Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tbmauj Box Office Day 25 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म में अब भी है जान बाकी, गिरते-पड़ते कमा लिए इतने करोड़

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 10:27 AM (IST)

    Shahid Kapoor और Kriti Sanon स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज को एक महीना होने जा रहा है। 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद-कृति और धर्मेंद ...और पढ़ें

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 25 दिन में की इतनी कमाई / फोटो- Instagram
    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 25 दिन में की इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 100 करोड़ कमाने की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की जागी उम्मीद
    2. 25 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाहिद-कृति की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
    3. गिरते-पड़ते आगे बढ़ रही है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tbmauj Box Office Day 25 Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बीते महीने 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी थी।

    रिलीज के दो हफ्ते बाद ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शाहिद कपूर-कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म का दम निकलने लगा था। हालांकि, जैसे-तैसे 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अब भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खुद को संभाला हुआ है। चलिए देखते हैं 25 दिनों के अंदर शाहिद-कृति की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने मंडे को किया इतना कलेक्शन

    शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (TBMAUJ Box Office) जब रिलीज हुई थी, तो यही उम्मीद जताई जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ेगी। हालांकि, ऐसा होता नहीं दिखा और आर्टिकल-370 के आते ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई।

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ Box Office Day 21: शाहिद-कृति की फिल्म ने पूरा किया तीन हफ्तों का सफर, जानें- अब तक कमाए कितने करोड़

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के अब बी भी चांस है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को 1.5 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने सोमवार को तकरीबन 5 लाख रुपए के आसपास की कमाई की है।

    खबरें और भी

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 25 डेज कलेक्शन-

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन  135 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट कलेक्शन 80.4 करोड़ रुपए
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  95 करोड़ रुपए
    ओवरसीज कलेक्शन  40 करोड़ रुपए
    सिंगल डे कलेक्शन 0.5 लाख रुपए

    100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कितनी दूर है शाहिद की फिल्म

    दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दुनियाभर में तो पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब ये फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ की तरफ लुढ़कते हुए कदम बढ़ा रही है।

    इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 80.4 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन किया है। इसके अलावा फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 95 करोड़ तक का हो गया है। आपको बता दें कि अमित जोशी और अराधना शाह के निर्देशन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में पहली बार शाहिद कपूर संग कृति सेनन की जोड़ी फैंस को देखने को मिली।

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ Collection Day 19: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में उलझ गई ऑडियंस,‌ मंगलवार को झोली में आए बस इतने रुपए