Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Worldwide Collection: थमने को तैयार नहीं शाहिद-कृति की 'तेरी बातों...', 100 करोड़ के ऊपर पहुंचा बिजनेस

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 04:06 PM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Box Office Collection Day 11 तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फ ...और पढ़ें

    थमने को तैयार नहीं शाहिद-कृति की फिल्म, (X Image)
    थमने को तैयार नहीं शाहिद-कृति की फिल्म, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Box Office Collection Day 11: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म थिएटर्स में धमाल मचा रही है। वैलेंटाइन वीक के  दौरान रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। हल्की- फुल्की कॉमेडी वाली 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की बिजनेस रिपोर्ट भी अच्छी है।

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' देशभर में तो झंडे गाड़ ही रही है। इसके साथ ही दुनियाभर में भी अपना बिजनेस बढ़ाती जा रही है। अब तो TBMAUJ अपना पहला शतक भी जड़ चुकी है।

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office: शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म की चमकी किस्मत, पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ के पहुंची करीब

    दुनियाभर में जड़ा शतक

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म का अगला टारगेट अब 150 करोड़ है। हालांकि, वर्क डेज में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का संघर्ष थोड़ा बढ़ गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अब तक दुनियाभर में 107.86 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

    मंडे टेस्ट में परेशान हुई फिल्म

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के डोमेस्टिक बिजनेस की बात करें, तो फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने बीते शनिवार को 5 करोड़ और रविवार को 6 करोड़ कमाए। वहीं, सोमवार को कलेक्शन 2.25 करोड़ रहा। इसके साथ ही रिलीज के 11 दिनों में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 60.45 करोड़ की कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Worldwide Collection: 100 करोड़ क्लब के लिए छटपटाई 'तेरी बातों में...', 7 दिनों में ही कर लिया तगड़ा बिजनेस

    TBMAUJ की स्टारकास्ट

    शाहिद कपूर और कृति सेनन ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में लीड रोल निभाया है। इनके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र और राकेश बेदी अहम किरदारों में शामिल हैं। वहीं, डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है, जबकि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को मैडोक्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कृति सेनन ने सुपर स्मार्ट फीमेल रोबोट शिफ्रा का किरदार निभाया है, जबकि शाहिद ने कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन के रोल में हैं।   

    खबरें और भी