Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thandel Worlwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई नागा चैतन्य की थंडेल, 4 दिन में कारोबार ने छुआ आसमान

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 03:51 PM (GMT+05:30)

    नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडेल (Thandel Box Office Collection) रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। एक और बॉलीवुड फिल्में लवया ...और पढ़ें

    थंडेल ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    थंडेल ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 7 फरवरी को रिलीज हुई थी थंडेल
    2. चंदू मोंडेती ने किया है थंडेल का निर्देशन
    3. ताबड़तोड़ कमाई कर रही थंडेल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) के बाद इस साल जो फिल्म दुनियाभर में तूफान मचा रही है, वो नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडेल (Thandel) है। चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी कोहराम मचा दिया है। चार दिन में कारोबार ने आसमान छू लिया है।

    रोमांटिक एक्शन थ्रिलर थंडेल 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा है। इसी का नतीजा है कि फिल्म दुनियाभर में अच्छा बिजनेस कर रही है। गौर फरमाने वाली बात है कि इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की दो और फिल्में लवयापा और बैडएस रवि कुमार भी आईं। हालांकि, यह दो नई बॉलीवुड फिल्में नागा चैतन्य की फिल्म का बाल भी बांका नहीं कर पाई। 

    थंडेल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    भारत में 40 करोड़ रुपये के करीब कमाने वाली थंडेल दुनियाभर में 100 करोड़ के करीब पहुंचने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रही है। थंडेल ने चार दिन के अंदर वर्ल्डवाइड एक शानदार कलेक्शन किया है। निर्माता के मुताबिक, गीता आर्ट्स् के बैनर तले बनी फिल्म ने चार दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 73.20 करोड़ रुपये कर लिया है। इस जानकारी के साथ मेकर्स ने लिखा है कि वैलेंटाइन वीक में ब्लॉकबस्टर थंडेल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा जारी रखा। 

    यह भी पढ़ें- Thandel Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई नागा-साई की थंडेल? कमा डाले इतने करोड़

    Thandel

    थंडेल की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस

    नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म वर्ल्डवाइड के साथ-साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नोट छाप रही है। हम थंडेल की तुलना पुष्पा 2 के साथ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि पुष्पा की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई थी, जबकि थंडेल हिंदी भाषा में एक करोड़ कमा पाने में भी असफल साबित हुआ।

    खबरें और भी

    देखिए थंडेल के चार दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ग्राफ...

    तेलुगु हिंदी तमिल
    पहला दिन 11.3 करोड़ 12 लाख 8 लाख
    दूसरा दिन 12.1 करोड़ 1 लाख 1 लाख
    तीसरा दिन 12.75 करोड़ 1 लाख 1 लाख
    चौथा दिन 4.5 करोड़ 5 लाख 5 लाख

    क्या है थंडेल की कहानी?

    रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड थंडेल की कहानी एक मछुआरे की है, जो एक ग्रुप के साथ गलती से समंदर पार कर पाकिस्तान चले जाते हैं और गिरफ्तार हो जाता हैं। पाकिस्तान के कैद में मछुआरों का वहां क्या हाल होता है, थंडेल इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। नागा चैतन्य के साथ लीड रोल में साई पल्लवी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Thandel Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर नागा-साई की जोड़ी ने पलट दिया खेल, तीसरे दिन नोटों से भरे हाथ