Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thank God Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की 'थैंक गॉड' का हुआ बुरा हाल, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 08:38 AM (IST)

    Thank God Box Office Collection Day 6 अजय देवगन की कॉमेडी-ड्रामा थैंक गॉड को अक्षय कुमार स्टारर राम सेतु और कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की कांतारा से ...और पढ़ें

    Thank God Box Office Collection Day 6, Ajay Devgn
    Thank God Box Office Collection Day 6, Ajay Devgn

    नई दिल्ली जेएनएन। Thank God Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के साथ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'थैंक गॉड' भी रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, एक पूरा हफ्ता गुजर जाने के बाद भी ये फिल्म 30 करोड़ तक नहीं कमा पाई है। इसके उल्ट राम सेतु 6 दिनों में 60 करोड़ कमाने के करीब पहुंचती नजर आ रही है। 'थैंक गॉड' अभी भी टिकट खिड़की पर दर्शकों के लिए तरस रही है।

    नहीं चल रही 'थैंक गॉड'

    थैंक गॉड को ना तो दिवाली तो और ना ही वीकेंड का फायदा मिला। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.1 करोड़ की कमाई की थी जिसके बाद ही इसका डाउनफॉल शुरू हो गया। थैंक गॉड एक सटायर कॉमेडी फिल्म है लेकिन जैसी इससे उम्मीद की जा रही थी वैसा रिस्पॉन्स इसे दर्शकों से मिला नहीं। फिल्म ने मंगलवार से गुरुवार तक 18.25 करोड़ कमाए। जिसे एवरेज से भी कम ही कहा जाएगा।

    6 दिन में कमाए सिर्फ इतने रुपये

    कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक थैंक गॉड ने रविवार को छठे दिन सिर्फ 4 से लेकर 4.30 करोड़ के बीच का ही बिजनेस किया (ये आंकड़े शुरुआती हैं, इनमें फेरबदल संभव है)। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई पहुंचती है 29.40 करोड़ के पास। सिनेमाघरों में थैंक गॉड की टक्कर राम सेतु से हुई जो 6 दिनों में 60 करोड़ कमाने के करीब पहुंच गई है।

    इस फिल्म से ली है कहानी

    थैंक गॉड पर आरोप लगाया गया है कि इसे अंग्रेजी में सार्ट कुगलर या व्हाट गोज अराउंड नामक डेनिश फिल्म से कॉपी किया गया है। इसके IMDB पेज में इसके वन-लाइनर प्लॉट का उल्लेख है, 'एक परेशान और तनावग्रस्त आदमी की कार दुर्घटना में मौत हो जाती है और उसे जीवन जीने का एक और मौका मिलता है', जो कि इंद्र कुमार की फिल्म की कहानी भी लगती है। 

    खबरें और भी

    अजय देवगन जल्द  'दृश्यम 2' में आएंगे नजर

    अजय देवगन की रिलीज होने वाली ये इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो 'रनवे 34' के साथ सिनेमाघरों में हाजिर हुए थे, जिन्हें दर्शकों ने नकार दिया था। आने वाली फिल्मों में 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें

    Ram Setu Box Office Collection Day 6: राम सेतु ने बढ़ाईं अक्षय कुमार की मुश्किलें, वीकेंड में कमाए इतने रुपये

    Kriti Sanon New Look: कृति सेनन का ट्रेडिशनल अवतार देख नहीं हटेंगी आपकी निगाहें, फैंस बोले- ‘ब्यूटी इन…’