विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Conjuring 4 Collection Day 4: मंडे टेस्ट में कैसा रहा हॉलीवुड की हॉरर फिल्म का हाल? चौथे दिन छापे इतने नोट

Published: Mon, 08 Sep 2025 09:26 PM (IST)

The Conjuring 4 Collection Day 4 द कॉन्ज्यूरिंगलास्ट राइट्स 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। भारत में इसका क्लैश ...और पढ़ें

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

HighLights

  1. द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
  2. दुनियाभर में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने की इतनी कमाई
  3. मंडे टेस्ट में कैसा रहा द कॉन्ज्यूरिंग 4 का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की हॉरर फिल्म कॉन्ज्यूरिंग का चौथा और आखिरी पार्ट रिलीज हो गया है और दर्शक थिएटर्स की ओर खींचे चले जा रहे हैं। वर्ल्डवाइड के स साथ ही हॉलीवुड फिल्म भारत के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है और जमकर नोट छाप रही है। पढ़ें वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट में फिल्म का कैसा रहा हाल।

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

भारत के बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ खाता खोलने वाली हॉरर फिल्म ने दूसरे दिन भी 17.5 करोड़ कमाए और वीकेंड पर 15.5 करोड़ कमाकर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन आज मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई क्योंकि इसने अब तक सिर्फ 3.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म 54.38 करोड़ का मजबूत कलेक्शन कर चुकी है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files: हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर मूवी ने मारी बाजी, एडवांस बुकिंग में कमाल

पहला दिन- 17.50 करोड़

दूसरा दिन-17.50 करोड़

तीसरा दिन- 15.5 करोड़

चौथा दिन- 3.88 करोड़

टोटल कलेक्शन- 54.38 करोड़

द कॉन्ज्यूरिंग 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ने चार दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 50 करोड़ के पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो इसने दुनियाभर में 1650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 915 करोड़ रुपये है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

फिल्म में वेरा फार्मिगा, मिया टॉमिल्सन, ताइसा फार्मिगा, बेन हार्डी, ब्यू गैड्सडन, पैट्रिक विल्सन, जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन माइकल चावेस ने किया है और इसका निर्माण द सफ्रान कंपनी, एटॉमिक मॉन्स्टर प्रोडक्शंस और न्यू लाइन सिनेमा ने किया है तथा इसका डिस्ट्रीब्यूशन वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने किया है।'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की नौवीं किस्त है और यह स्मर्ल हॉस्टिंग की सच्ची घटना पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- Box Office: क्लैश में बॉक्स ऑफिस की किंग निकली ये थ्रिलर, ओपनिंग वीकेंड पर 3 फिल्मों का कर दिया सूपड़ा साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।