विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 घंटे 15 मिनट की इस खौफनाक फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 2000 करोड़ के पास पहुंचा कारोबार

Published: Fri, 12 Sep 2025 09:10 AM (IST)

Box Office Report दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक हॉरर मूवी ने दस्तक दी है और कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला ...और पढ़ें

हॉरर मूवी द कॉन्ज्यूरिंग ने किया धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हॉरर मूवी द कॉन्ज्यूरिंग ने किया धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 7 दिन में मालामाल हुई हॉरर मूवी के मेकर्स
  2. भारत में भी हॉरर मूवी ने कर डाली धांसू कमाई
  3. 2 घंटे 15 मिनट के एक-एक सीन में लगेगा डर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हॉरर फिल्मों का क्रेज किसी भी दूसरे जॉनर की फिल्मों से ज्यादा होता है। जब भी कोई दमदार हॉरर मूवी बड़े पर्दे पर पहुंचती है तो एक-एक सीन पर सिनेमाघर दर्शकों की चीख से भर जाता है। हाल ही में एक एंटीसिपेटेड हॉरर मूवी रिलीज हुई है और आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। यह फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग (The Conjuring) यूनिवर्स की आखिरी फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स (The Conjuring Last Rites) है।

माइकल चावेस के निर्देशन में बनी द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स द कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। तीसरी किश्त के चार साल बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार हो रहा था। रिलीज से चंद दिन पहले जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी लोगों को यकीन हो गया था कि यह फिल्म पहले से ज्यादा डरावनी होगी। हालांकि, डर के मामले में यह पहले से थोड़ी फीकी बताई जा रही है। खैर, द कॉन्ज्यूरिंग को भले ही मिला-जुला रिव्यू मिल रहा हो, लेकिन कमाई में यह धमाल मचा रही है।

बागी 4 को पछाड़ भारत पर कॉन्ज्यूरिंग का कब्जा

द कॉन्ज्यूरिंग 4 (The Conjuring 4 Box Office Collection) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में कब्जा कर लिया है। विदेशी बाजारों में ही नहीं, बल्कि इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा है। इस फिल्म ने तो बॉलीवुड मूवी बागी 4 (Baaghi 4) को भी धूल चटा दी है। सैकनिल्क के मुताबिक, सिर्फ भारत में द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने सात दिन के अंदर 67.19 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। नॉन वीकेंड में भी कमाई करोड़ों में है।

यह भी पढ़ें- The Conjuring 4 Collection Day 4: मंडे टेस्ट में कैसा रहा हॉलीवुड की हॉरर फिल्म का हाल? चौथे दिन छापे इतने नोट

  • पहला दिन - 17.5 करोड़
  • दूसरा दिन - 17.5 करोड़
  • तीसरा दिन - 15.5 करोड़
  • चौथा दिन - 5 करोड़
  • पांचवां दिन - 5.5 करोड़
  • छठा दिन - 3.19 करोड़
  • सातवां दिन - 3 करोड़

वहीं, सेम डे रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म बागी 4 कमाई के मामले में द कॉन्ज्यूरिंग को पछाड़ नहीं पाई। इस फिल्म ने अभी तक 44.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Photo Credit - X

द कॉन्ज्यूरिंग का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बात करें द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स (The Conjuring Last Rites Worldwide Collection) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो यह विदेशी बाजार में राज कर रही है। एक हफ्ते के अंदर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1925 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। नॉन-वीकेंड में फिल्म की कमाई का ऐसा असर है तो वीकेंड में तो यह गर्दा उड़ा देगी।

यह भी पढ़ें- दर्शकों को डराकर Baaghi 4 का खेल बिगाड़ रही है ये हॉरर फिल्म, 5 दिन में तोड़ डाला बाहुबली 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।