यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Diplomat Collection Day 3: संडे को ‘द डिप्लोमैट’ की हुई चांदी! तीसरे दिन अचानक से कमाई में आया उछाल
जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म द डिप्लोमैट सिनेमाघरों में होली के दिन रिलीज हुई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद फिल्म का क्रेज लोगों के ...और पढ़ें

HighLights
- द डिप्लोमैट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है
- जॉन अब्राहम की फिल्म लोगों को पसंद आ रही है या नहीं
- तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। इसके अलावा एक्टर नाम फिटनेस फ्रीक स्टार्स की लिस्ट में भी शामिल है। इन दिनों उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म द डिप्लोमैट की चर्चा चल रही है। इसमें उनके काम को सराहा गया है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा हाल है।
द डिप्लोमैट एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो आईएफएस अधिकारी जे.पी. सिंह की कहानी पर आधारित है। बता दें कि उन्होंने तात्कालिक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से पाकिस्तान से एक लड़की को भारत लाने की कोशिश की थी। इस मूवी में जॉन अब्राहम लीड रोल की भूमिका में हैं। इसके साथ ही, सादिया खतीब, प्राप्ति शुक्ला, जगजीत संधू, अश्वथ भट्ट, शारिब हाशमी जैसे कलाकारों ने अहम किरदारों में देखा गया है।

Photo Credit- Instagram
द डिप्लोमैट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा के बाद द डिप्लोमैट अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म है। माना जा रहा था कि यह फिल्म विक्की कौशल की मूवी को टक्कर देगी। 14 मार्च को रिलीज होने के बाद फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम की फिल्म ने शनिवार को 4.65 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अंदाजा लगा कि अब द डिप्लोमैट की कमाई रफ्तार पकड़ेगी। इस बीच फिल्म की तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है।
ये भी पढ़ें- OTT पर कब और कहां रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'The Diplomat', रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है फिल्म की कहानी

Photo Credit- Instagram
किसी भी फिल्म की सफल और असफल उसके कलेक्शन के हिसाब से माना जाता है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड में द डिप्लोमैट ने तीसरे दिन 4.50 करोड़ का आंकड़ा (The Diplomat Day 3 Collection) पार कर लिया है। गौर करने की बात है कि इस आंकड़े में फेरबदल होना संभावित है। वहीं, कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक अनुमानित 13 करोड़ कमा लिए हैं। आगामी दिनों में देखना होगा कि यह वीकडे में कैसा प्रदर्शन करती है।
खबरें और भी
क्या 'छावा' की वजह से कम हुई 'द डिप्लोमैट' की कमाई?
लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित छावा फिल्म कमाई के मामले में तमाम सुपरहिट मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में छावा की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बन चुकी है। इस वजह से माना जा सकता है कि छावा के प्रदर्शन की वजह से द डिप्लोमैट की कमाई प्रभावित हो रही है, क्योंकि इतने दिनों के बाद भी विक्की कौशल की फिल्म को देखने का क्रेज लोगों के बीच कम होता नजर नहीं आ रहा है।