Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: 'जवान' के आगे निकला 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' का दम, छठे दिन की कमाई सिर्फ इतनी

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 09:34 AM (IST)

    Box Office Report बॉक्स ऑफिस पर 22 सितंबर को एक्टर विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सुखी ने एक साथ सिनेम ...और पढ़ें

    Box Office Report TGIF and Sukhee (Photo Credit: Instagram)
    Box Office Report TGIF and Sukhee (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. लोगों को नहीं पसंद आई विक्की कौशल और शिल्पा शेट्टी की फिल्में
    2. 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने 6 दिनों में कमाए इतने
    3. शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' भी पड़ी फीकी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report TGIF and Sukhee: 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बना चुके एक्टर विक्की कौशल की हाल ही में एक और फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, दोनों की ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

    22 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ये दोनों ही फिल्में इस समय अपने कलेक्शन की वजह से बेहाल होती हुई दिखाई दे रही हैं। रिलीज के लगभग एक हफ्ते बाद भी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं है। विक्की कौशल और शिल्पा शेट्टी की फिल्म को शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' के बीच औंधे मुंह गिरना पड़ा है। चलिए देखते हैं दोनों फिल्मों ने अपने छठे दिन कितनी कमाई की है।

    यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal Janmashtami: जन्माष्टमी के रंग में रंगे 'भजन कुमार', बच्चों संग शेयर की दही हांडी की फोटो

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की कमाई

    विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। यश राज प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने 6 दिनों में अभी तक सिर्फ 7.57 करोड़ का कारोबार किया है। Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन सिर्फ 81 लाख का कारोबार किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक सिर्फ 6 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में अब देखना होगा कि यह फिल्म 'जवान' और आने वाली दूसरी फिल्मों के बीच और कितना टिक पाती है।

    खबरें और भी

    'सुखी' ने भी नहीं किया कमाल

    सिर्फ विक्की कौशल की फिल्म ही नहीं, बल्कि शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' भी लोगों को पसंद नहीं आई है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो यह 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' से भी काफी नीचे है। दोनों ही फिल्मों ने सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक दी थी। रिलीज के छठे दिन 'सुखी' ने सिर्फ 19 लाख का कारोबार किया है। वहीं, इस फिल्म ने अभी तक टोटल 1. 82 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

    यह भी पढ़ें: Sukhee Review: शादी-बच्चों के बाद 'जिंदगी' खत्म नहीं होती, आत्म-सम्मान का संदेश देती है शिल्पा शेट्टी की फिल्म