दूसरे दिन The Kerala Story 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मारी लंबी छलांग, दो दिन में हुआ तगड़ा कलेक्शन
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कि ...और पढ़ें
-1772332291821_m.webp)
द केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी क्राइम ड्रामा द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड (The Kerala Story 2 Goes Beyond) विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा कारोबार दूसरे दिन किया।
जैसा कि आपको मालूम हो कि गुरुवार को द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर स्टे लगा दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट ने रिलीज से बैन हटा दिया था। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन खास काराबोर नहीं कर पाई।
द केरल स्टोरी 2 ने तोड़ा पहली फिल्म का रिकॉर्ड?
द केरल स्टोरी 2 की ओपनिंग पहली वाली फिल्म द केरल स्टोरी से 7 गुना कम थी। एक तरफ 2023 में रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये से खाता खोला था, वहीं द केरल स्टोरी 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 75 लाख रुपये था। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है।

दूसरे दिन द केरल स्टोरी 2 की बढ़ी कमाई
शनिवार को द केरल स्टोरी 2 की कमाई में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। सैकनिल्क की मानें तो विपुल शाह निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। शनिवार को कमाई में इतनी उछाल के बाद उम्मीद है कि यह फिल्म रविवार को भी धांसू कलेक्शन कर सकती है। फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 5.40 करोड़ रुपये हो गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 को मिली हरी झंडी, हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज से हटाई रोक
द केरल स्टोरी 2 की कहानी और कास्ट
फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की है जिन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई जाती है। इसके पीछे एक खतरनाक मकसद होता है जो आपकी रूह कंपाने के लिए काफी है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, अल्का आमिन, अर्जन औजला, सुमित गहलावत और रामजी बाली जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।