Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को बदला The Odyssey की कमाई का गणित, भारतीय Box Office पर की इतनी कमाई

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:06 PM (IST)

    क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी (The Odyssey) ने 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यहां देखें फिल्म का सोमवार का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटा पांसा

    सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटा पांसा

    HighLights

    1. सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटा पांसा

    2.  द ओडिसी की कमाई का बदला गणित

    3. चौथे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, भारत में अपने पहले सोमवार को भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए सिनेमाघरों में अपनी दौड़ जारी रखी। वीकडे में फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक थोड़ी कमी आई, लेकिन फिर भी यह बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में बनी रही।

    यह फिल्म अभी कई भाषाओं में दिखाई जा रही है, जिसमें इंग्लिश वर्शन की कमाई का हिस्सा सबसे ज्यादा है। आइए देखते हैं फिल्म ने सोमवार को कितनी कमाई की।

    द ओडिसी डे 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (The Odyssey Box Office)

    Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले शुक्रवार को ₹17.40 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की, इसके बाद शनिवार को ₹22 करोड़ और रविवार को ₹21.90 करोड़ की कमाई की। अपने पहले सोमवार को, 'द ओडिसी' डबल डिजीट से सीधा सिंगल डिजीट की कमाई पर पहुंच गई।

    odyssey (5)

    यह भी पढ़ें- दूसरे हफ्ते बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी Dhamaal 4, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस की कमाई में मारा यूटर्न

    इसके बावजूद फिल्म 7.02 करोड़ रुपये का ठीक-ठीक कलेक्शन करने में कामयाब रही। यह कमाई 8.757 शोज और 40.3% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई।

    द ओडिसी कलेक्शन डे 4- 7.02 करोड़ रुपये

    द ओडिसी इंडिया नेट कलेक्शन- 68.32 करोड़ रुपये

    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 81.47 करोड़ रुपये

    odyssey (6)

    द ओडिसी के बारे में

    'द ओडिसी' 2026 की एक एपिक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जिसे क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की बड़ी स्टार कास्ट में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड (Tom Holland), ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन शामिल हैं। फिल्म में, इथाका के ग्रीक राजा ओडिसियस (डेमन) ट्रोजन युद्ध के बाद घर लौटने की एक लंबी और खतरनाक यात्रा करते हैं और अपनी पत्नी पेनेलोप (Anne Hathaway) से दोबारा मिलने की कोशिश के दौरान पौराणिक जीवों का सामना करते हैं।

    यह भी पढ़ें- The Odyssey ने बॉक्स ऑफिस पर 'तूफान' की तरह किया कब्जा, तीसरे दिन ध्वस्त किए कई बड़े रिकॉर्ड

    खबरें और भी