Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर The Odyssey का शासन, छह दिन में मशीनगन बनी क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म; सेंचुरी के करीब

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:38 PM (IST)

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने छह दिनों में ही शानदार कलेक्शन कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की कोई फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं। 'द ओडिसी' (The Odyssey) के साथ, इस मशहूर फिल्ममेकर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शक उनकी फिल्मों को देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में क्यों आते हैं।

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    ब्लॉकबस्टर ओपनिंग वीकेंड के बाद भी द ओडिसी का जलवा वीकडे में भी बरकरार है। यह इस बात का संकेत है कि लोगों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसके पक्ष में काम कर रही है। मैट डेमन ने मशहूर ओडिसियस का किरदार निभाया है और उनके साथ टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, ज़ेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे कई बड़े कलाकार हैं।

    Odyssey

    कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?

    पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली द ओडिसी ने आने वाले दिनों में स्पीड पकड़ी। दूसरे दिन इसने 22 करोड़ और तीसरे दिन 21.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब इसके छठवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने अभी तक 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 83.08 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। भारत में, IMAX जैसे प्रीमियम फ़ॉर्मेट में भी दर्शकों की संख्या अच्छी बनी हुई है, जिससे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मज़बूत पकड़ बनाए हुए है।

    खबरें और भी

    Odyssey (2)

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अंग्रेजी वर्जन सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है और कुल कलेक्शन में इसका बड़ा हिस्सा है। इसके साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन से भी लगातार कमाई हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक फिल्म जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मैट डेमन ने खोला The Odyssey का बड़ा राज, महिला ने फिल्म में निभाई बॉडी डबल की भूमिका

    यह भी पढ़ें- The Odyssey के बाद एक और फिल्म का महा तांडव, रिलीज से 5 महीने पहले 12 घंटे में की 96 करोड़ से ज्यादा की कमाई