मैट डेमन ने खोला The Odyssey का बड़ा राज, महिला ने फिल्म में निभाई बॉडी डबल की भूमिका
मैट डेमन ने खोला The Odyssey का बड़ा राज, महिला ने फिल्म निभाई बॉडी डबल की भूमिका ...और पढ़ें

द ओडिसी एक्टर मैट डेमन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
द ओडिसी में नजर आए एक्टर मैट डेमन
एक फीमेल स्टंट परफॉर्मर ने किया काम
चर्चा में क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है।
इस बीच द ओडिसी में इथाका के महान यूनानी राजा ओडीसियस की भूमिका निभाने वाले मैट डेमन (Matt Damon) ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है और बताया है कि द ओडिसी में उनके बॉडी डबल की भूमिका एक महिला स्टंट परफॉर्मर ने निभाई है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
द ओडिसी को लेकर मैट का बड़ा खुलासा
बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली द ओडिसी को लेकर सुर्खियां इस वक्त काफी तेज है। लेकिन अब मैट डेमन के खुलासे के बाद इनमें और अधिक इजाफा हो गया है। फिल्म के प्रमोशन को मद्देनजर रखते हुए हाल ही में मैट ने जोशुआ होरोविट्ज को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। उनके इस पॉडकास्ट में डेमन ने इस बात की पुष्टि की है कि द ओडिसी के कई सीन में एक महिला स्टंट परफॉर्मर ने उनके बॉडी डबल का काम किया है।
यह भी पढ़ें- सोमवार को बदला The Odyssey की कमाई का गणित, भारतीय Box Office पर की इतनी कमाई

मैट डेमन ने बताया है- द ओडिसी में उनके स्टंट डबल में से एक महिला थीं, जिनका नाम है डेविन डॉल्टन। इनके मसल्स और आर्म अब तक मैंने किसी और अन्य महिला के नहीं देखे। वह काफी मजबूत और प्रभावशाली हैं। जब हमने लैस्ट्रिगोनियन्स के लिए फोर्स पर्सपेक्टिव वाला काम किया, तो कुछ स्टंटमैन थे जो 7 फट लंबे थे और फिर कुछ ऐसे स्टंटमैन लिए गए जो 5 फीट से कम के थे और मेरा डबल एक महिला थी। एक महिला स्टंट परफॉर्मर के तौर पर डेविन डॉल्टन अपना काम बखूबी किया और वह देखना काफी अद्भुत था।
खबरें और भी

बात की जाए डेविन डॉल्टन (Devyn Dalton) के बारे में तो वह एक प्रोफेशनल स्टंट परफॉर्मर हैं, जो कई हॉलीवुड फिल्मों में बॉडी डबल का काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह एक फीमेल बॉडी बिल्डर भी है, जिसका अंदाजा आप उनकी कद काठी को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
भारत में छाई द ओडिसी
फिल्म द ओडिसी अभी पूरी दुनिया सहित भारत में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। गौर किया जाए द ओडिसी की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो अब तक ये फिल्म रिलीज के 5 दिन में इंडिया 75 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।