Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box Office Collection: टाइगर 3 के साथ सलमान ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, लेकिन शाह रुख खान से खा गए मात

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 03:56 PM (GMT+05:30)

    Tiger 3 Box Office Collection Day 1 सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का फाइनल कलेक्शन सामने आ गया है। इस मूवी के ...और पढ़ें

    Tiger 3 के साथ सलमान खान नहीं तोड़ पाए शाह रुख खान का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram
    Tiger 3 के साथ सलमान खान नहीं तोड़ पाए शाह रुख खान का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. दिवाली पर सलमान खान की टाइगर 3 ने रचा इतिहास
    2. सलमान खान ने अपनी ही फिल्मों का तोड़ दिया रिकॉर्ड
    3. शाह रुख खान की 'जवान' और 'पठान' को नहीं दे सके मात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही 'गदर' मचा दिया है। साल 2023 की ईद भले ही सलमान खान की फीकी रही हो, लेकिन दिवाली पर तो उन्होंने अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म के साथ धमाका कर ही दिया है।

    संडे को रिलीज हुई इस फिल्म 'टाइगर-3' इंडियन सिनेमा के इतिहास में दिवाली के मौके पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। टाइगर 3 के अनुमानित आंकड़ें तो पहले ही सामने आ चुके हैं, लेकिन अब फिल्म का फाइनल कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो लगभग अनुमानित आंकड़ों जितना ही है।

    सलमान खान की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर' एक सफल फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के साथ दबंग खान ने अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन वह शाह रुख खान को बॉक्स ऑफिस पर मात नहीं दे पाए। इस फिल्म का फाइनल कितना कलेक्शन हुआ यहां पर पढ़ें पूरे आंकड़ें-

    सलमान खान ने तोड़ा अपनी ही टाइगर की फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड

    सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर-3' दोनों के लिए ही उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई है। टाइगर 3 के साथ दबंग खान ने अपनी बड़ी-बड़ी फिल्मों को तो पीछे छोड़ा ही, लेकिन साथ ही उन्होंने एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है को भी पीछे छोड़ दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 ने आते ही गाड़े सफलता के झंडे, इन हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ विदेशों में कमाए इतने डॉलर्स

    इमरान हाशमी और सलमान खान स्टारर टाइगर 3 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फाइनल कलेक्शन 44.50 करोड़ हुआ है। हिंदी में फिल्म ने जहां 43 करोड़ के आसपास की कमाई की, तो वहीं तमिल में फिल्म ने सिंगल डे पर महज 2 लाख रुपए कमाए, इसके अलावा तेलुगु में फिल्म की टोटल कमाई पहले दिन पर 1.3 करोड़ के आसपास हुई।

    टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1st डे

    टाइगर 3 ओपनिंग नेट कलेक्शन  44.50  करोड़ रुपए
    टाइगर 3 ओपनिंग ग्रॉस कलेक्शन 53.3 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 हिंदी बॉक्स ऑफिस टोटल कलेक्शन 43 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 तमिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 लाख रुपए
    टाइगर 3 तेलुगु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.3 करोड़ रुपए

    आपको बता दें कि टाइगर 3 का कलेक्शन दोनों ही फ्रेंचाइजी से अधिक है, क्योंकि एक था टाइगर ने ओपनिंग डे पर 32.93 करोड़ कमाए थे, जबकि साल 2017 में रिलीज हुई टाइगर जिंदा का ओपनिंग कलेक्शन 34.10 करोड़ के आसपास था।

    टाइगर 3 फ्रेंचाइजी कलेक्शन- 

    एक था टाइगर ओपनिंग डे कलेक्शन  32.93 करोड़ रुपए
    टाइगर जिंदा है ओपनिंग डे कलेक्शन  34.10 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 ओपनिंग डे कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपए

    शाह रुख खान के रिकॉर्ड को ब्रेक नहीं कर पाई टाइगर 3

    सलमान खान के लिए साल 2023 की शुरुआत तो बिल्कुल अच्छी नहीं हुई थी, क्योंकि उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। टाइगर 3 से ज्यादा कमाई की उम्मीद तो फैंस को थी ही, लेकिन इसी के साथ ये उम्मीद भी लगाई जा रही थी कि सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म पहले दिन पर शाह रुख खान की 'जवान' और 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

    हालांकि, दोनों में से एक भी फिल्म का टाइगर 3 बाल भी बांका नहीं कर सकी। टाइगर 3 पठान और जवान के कलेक्शन के आसपास भी नहीं पहुंच सकी।

    शाह रुख खान की फिल्म पठान ने 57 करोड़ से जहां ओपनिंग की थी, तो वहीं जवान ने इंडिया में सभी भाषाओं को मिलाकर 75 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि साल 2023 में बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह बनकर बैठे शाह रुख खान को क्या टाइगर उनकी कुर्सी से हिला पाएगा या नहीं।

    यह भी पढ़ें:  Tiger 3 Box Office Collection Day 1: दिवाली पर 'टाइगर 3' की चांदी, पहले ही दिन सलमान की फिल्म ने छापे इतने नोट