Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Collection Day 11: 'जवान' जैसा जलवा दिखाने में छूटे टाइगर 3 के पसीने, बुधवार को कमा पाई महज इतने करोड़

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 10:55 PM (GMT+05:30)

    Tiger 3 Collection Day 11 फेमस एक्शन फ्रेंचाइजी टाइगर की तीसरी किस्त टाइगर 3 ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बंप ...और पढ़ें

    Still Image of Salman Khan from Tiger 3
    Still Image of Salman Khan from Tiger 3

    HighLights

    1. एक्शन से भरपूर फिल्म है 'टाइगर 3'
    2. सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी
    3. इमरान हाशमी हैं फिल्म के विलेन

    एंटरटेंमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Collection Day 11: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' ने शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इसके दमदार एक्शन सीन्स, कटरीना कैफ के टॉवल फाइटिंग सीन और इमरान हाशमी के ग्रे शेड कैरेक्टर को काफी पसन्द किया गया। शुरुआत में बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म की कमाई पिछले कुछ दिनों से धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

    टाइगर 3 को रिलीज हुए बीते 11 दिन

    'टाइगर 3' दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज की गई थी। ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि सलमान खान के डाइहार्ड फैंस दिवाली इस फिल्म से सेलिब्रेट करेंगे। हुआ भी कुछ ऐसा ही। फिल्म ने 44.5 करोड़ से ओपनिंग ली और अगले दिन यह आंकड़ा बढ़कर 59.25 करोड़ हो गया। हालांकि अब फिल्म की कमाई पहले जैसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पा रही है।

    'जवान' और 'पठान' जैसा नहीं दिखा जलवा

    यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' की कमाई को लेकर जैसी उम्मीद थी, उस मामले में वैसी सफलता मिलते नहीं नजर आ रही है। फैंस को उम्मीद थी कि इस साल रिलीज हुई 'जवान' और 'पठान' से यह मूवी आगे निकल जाएगी, लेकिन अभी तक के आंकड़ों को देखकर लगता है कि वहां तक पहुंचना फिलहाल फिल्म के बस की बात नहीं है। सैकनिल्क द्वारा दिए गए आंकड़ों पर गौर करें, तो फिल्म ने बुधवार को 5.28 करोड़ की कमाई की।

    यह फिल्म के अर्ली आंकड़े हैं। मंगलवार को मूवी ने 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके पहले हर दिन फिल्म का कलेक्शन गिरता चला गया। टाइगर 3 ने पहले हफ्ते 187.65 करोड़ की टोटल कमाई की। दूसरे हफ्ते की शुरुआत से हर दिन मूवी के डोमेस्टिक बिजनेस में गिरावट देखी गई।

    खबरें और भी

    टाइगर 3 का अब तक का कलेक्शन

    • पहला दिन- 44.5 करोड़
    • दूसरा दिन- 59.25 करोड़
    • तीसरा दिन-44.3 करोड़
    • चौथा दिन-21.1 करोड़
    • पांचवां दिन-18.5 करोड़
    • छठा दिन-13.25 करोड़
    • सातवां दिन-18.5 करोड़
    • आठवां दिन-10.5 करोड़
    • नौवां दिन-7.35 करोड़
    • दसवां दिन-6.7 करोड़

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने बताया अपने बिखरे बालों का राज, टॉम क्रूज की तरह स्टंट करने पर दिया मजेदार जवाब