Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box Office Day 24: एनिमल के आगे टाइगर 3 ने आखिर टेक दिए घुटने, बॉक्स ऑफिस पर खत्म होने को है सफर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 05:40 PM (IST)

    Tiger 3 Box Office Day 24 Collection सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 को बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। एनिमल अब टाइगर 3 के रास्ते क ...और पढ़ें

    टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24 / फोटो- Instagram
    टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24 / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. टाइगर 3 का हर दिन बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है बुरा हाल
    2. 'एनिमल' बनी टाइगर 3 के रास्ते का सबसे बड़ा कांटा
    3. बॉक्स ऑफिस पर जल्द खत्म हो सकता है 'टाइगर-3' का सफर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Day 24 Collection: टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो बहुत अच्छी हुई थी, लेकिन अब ये मूवी दम तोड़ने लगी है। फिल्म की रिलीज को 24 दिन बीत चुके हैं। हालांकि, अब ये फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपना दम तोड़ रही है।

    सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म का 'एनिमल' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल हो गया है। करोड़ों में कमाई करने वाली फिल्म 'टाइगर 3' का बिजनेस अचानक ही लाखों में आ गिरा है। मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा, चलिए यहां पर देखते हैं फिल्म के आंकड़ें-

    टाइगर 3 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

    सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर इस में दर्शकों को रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर और फिल्म के विलेन इमरान हाशमी के बीच काफी एक्शन देखने को मिला। हालांकि, समीक्षकों की तरफ से फिल्म की कहानी को वीक बताया गया। सोमवार को इस फिल्म ने जहां लगभग 6 लाख के करीब का सिंगल डे पर बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में 500 करोड़ भी नहीं कमा पाई टाइगर 3, क्या अलविदा कहने का आया समय?

    वही सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 17 लाख का सिंगल डे बिजनेस किया है। इसके अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म की कमाई रुक चुकी है। टाइगर 3 की हिंदी भाषा में अब तक टोटल कमाई 275.74 करोड़ तक हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने अब तक 281.91 करोड़ की कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर कर ली है।

    खबरें और भी

    टाइगर 3 कलेक्शन डे 24- 

    टाइगर 3 कलेक्शन इंडियन कलेक्शन 281.91 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 इंडियन ग्रॉस कलेक्शन  338.3 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन  463 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 ओवरसीज कलेक्शन  122.7 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 हिंदी भाषा कलेक्शन 275.74 करोड़ रुपए 
    टाइगर 3 हिंदी मंगलवार सिंगल डे कलेक्शन  17 लाख रुपए 

    वर्ल्डवाइड भी टाइगर 3 का आगे नहीं बढ़ रहा है बिजनेस

    रणबीर कपूर की एनिमल ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कब्जा किया है, जिसका असर इंडिया के अलावा वर्ल्डवाइड मार्केट में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। टाइगर 3 ने कुछ दिनों पहले ही दुनियाभर में 463 करोड़ की कमाई कर ली थी।

    हालांकि, अब 24 दिन बाद ये आंकड़ा फिलहाल आगे बढ़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि 'किसी का भाई, किसी की जान' के बाद सलमान खान की 'टाइगर 3' साल 2023 की दूसरी फिल्म है।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 22: एनिमल ने टाइगर 3 को किया साइडलाइन, मंडे को सलमान खान की मूवी का इतना बुरा हाल