यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में 500 करोड़ भी नहीं कमा पाई टाइगर 3, क्या अलविदा कहने का आया समय?
Tiger 3 Worldwide Collection 22 Days एनिमल की रिलीज का सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। टाइगर 3 के कलेक्शन में बॉक्स ...और पढ़ें

HighLights
- 22 दिनों में टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कर पाई इतना बिजनेस
- टाइगर 3 के लिए दुनियाभर में 500 करोड़ भी कमाना अब बेहद मुश्किल
- क्या टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने का आया समय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Collection: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज से टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस बुरी तरह से इम्पेक्ट हुआ है, इस बात में को दोराय नहीं है। संदीप रेड्डी वांगा की मूवी के थिएटर में आने से पहले सलमान खान की मूवी हर दिन करोड़ों में बिजनेस कर रही थी, लेकिन जैसे ही 'एनिमल' रिलीज हुई, इस फिल्म का बिजनेस धड़ाम से गिर गया।
इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड में भी टाइगर 3 की कमाई पर काफी इम्पेक्ट देखने को मिला है। दुनियाभर में सलमान-कटरीना की Tiger 3 के लिए 500 करोड़ की कमाई करना भी बेहद मुश्किल हो रहा है।
दुनियाभर में टाइगर 3 ने 22 दिनों में की इतनी कमाई
सलमान खान की फिल्म का इंडिया में बिजनेस 12 से 13 दिनों बाद ही धीमा हो गया था, लेकिन वर्ल्डवाइड टाइगर 3 की रफ्तार बनी हुई थी। जिससे ये उम्मीद की जा रही थी कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर सकती है। हालांकि, वर्ल्डवाइड भी अब इसके कलेक्शन पर काफी इम्पेक्ट पड़ा है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 22: एनिमल ने टाइगर 3 को किया साइडलाइन, मंडे को सलमान खान की मूवी का इतना बुरा हाल
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 ने 22 दिनों में टोटल 463 करोड़ के आसपास की कमाई की है। हालांकि, इसके आगे अब फिल्म का कलेक्शन कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22 डेज
| टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 463 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 ओवरसीज कलेक्शन | 120 करोड़ रुपए |
ओवरसीज इतना कलेक्शन कर पाई 'टाइगर 3'
ओवरसीज कलेक्शन के मामले में टाइगर 3 ने दुनियानभर में टोटल 120 करोड़ का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि सलमान खान की लास्ट रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रही रही थी। टाइगर 3 से ये उम्मीद जताई जा रही थी कि ये मूवी दुनियाभर एक नया रिकॉर्ड सेट करेगी, लेकिन ऐसा होता अब नजर नहीं आ रहा है।
खबरें और भी
यशराज बैनर तले बनी टाइगर 3 में दर्शकों को पहली बार सलमान खान और इमरान हाशमी की जोड़ी एक साथ देखने को मिली थी। दोनों का मूवी में भरपूर एक्शन भी दर्शकों को देखने को मिला। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाह रुख खान और ऋतिक रोशन ने भी कैमियो किया था।