Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Worldwide Collection: एनिमल की रिलीज से ठीक पहले टाइगर 3 ने फिर लगाई दहाड़, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 05:40 PM (IST)

    Tiger 3 Worldwide Collection रणबीर कपूर की एनिमल के रिलीज होने से ठीक पहले सलमान खान की टाइगर 3 ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दहाड़ मारी है। सल ...और पढ़ें

    एनिमल की रिलीज से ठीक पहले टाइगर 3 ने दुनियाभर में दिखाया जलवा/ फोटो- Instagram
    एनिमल की रिलीज से ठीक पहले टाइगर 3 ने दुनियाभर में दिखाया जलवा/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर फिर लगाई दहाड़
    2. 'एनिमल' के आने से पहले टाइगर ने दिखा दिया जलवा
    3. 19वें दिन दुनियाभर में टाइगर 3 की जोरदार कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Collection: सलमान खान- कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' का कलेक्शन बहुत ही अनप्रेडिक्टेबल चल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार टाइगर 3 की कमाई लगातार गिरती ही जा रही है।

    हालांकि, वर्ल्डवाइड फिर भी सलमान खान की फिल्म ने काफी समय तक अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा। 17वें और 18वें दिन टाइगर 3 की कमाई में दुनियाभर में गिरावट आई, लेकिन रणबीर कपूर की 'एनिमल' के सिनेमाघरों में आने से ठीक पहले सलमान खान की मूवी ने एक बार फिर से 'दहाड़' लगा दी है।

    मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी स्पाई यूनिवर्स की इस मूवी का 19वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी इम्प्रेसिव है।

    वर्ल्डवाइड टाइगर 3 की कमाई में फिर आया उछाल

    सलमान खान की मूवी टाइगर 3 को दुनियाभर के फैंस से काफी प्यार मिला। हालांकि, जिस तरह से पिछले कुछ समय से इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ग्राफ गिर रहा था, उसे देखते हुए फिल्म का कलेक्शन उठना काफी मुश्किल लग रहा था।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worldwide Collection: 400 करोड़ के बाद टाइगर 3 की हालत खस्ता, इस आंकड़े को छूने में छूट गए पसीने

    अब हाल ही में सलमान खान ने एक बार ये फिर प्रूफ कर दिया कि एनिमल आए या कोई भी फिल्म, वह इतनी जल्दी हार मानने के मूड में नहीं हैं। यशराज ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए फिल्म के 19वें दिन के आंकड़ें शेयर किये हैं। 18वें दिन लगभग 449 करोड़ की कमाई करने वाली, टाइगर 3 ने 19वें दिन दुनियाभर में 463 करोड़ की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    एक दिन में टाइगर 3 ने कमा लिए इतने करोड़

    'जवान' और 'पठान' के बाद अब टाइगर 3 हिंदी सिनेमा की एक ऐसी मूवी है, जिसने ओवरसीज मार्केट में काफी अच्छी कमाई की है। 19वें दिन सिंगल डे पर टाइगर 3 ने लगभग 12 से 13 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। सलमान खान-कटरीना कैफ की मूवी ने ओवरसीज अब तक 120 करोड़ की कमाई कर ली है।

    इंडिया में भले ही मूवी का क्रेज कम हो गया हो, लेकिन वर्ल्डवाइड तो सलमान खान की इस फिल्म का क्रेज 19 दिन बाद भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है । सलमान खान की इस मूवी में शाह रुख खान और ऋतिक रोशन ने भी कैमियो किया था।

    यह भी पढ़ें: Animal Vs Tiger: टाइगर 3 की मुश्किलें बढ़ाएगी 'एनिमल'? रणबीर की फिल्म लगा सकती है सलमान की मूवी पर ब्रेक