Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Vs Tiger: टाइगर 3 की मुश्किलें बढ़ाएगी 'एनिमल'? रणबीर की फिल्म लगा सकती है सलमान की मूवी पर ब्रेक

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 05:52 PM (IST)

    Animal Vs Tiger एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल और रणबीर कपूर के बीच भरपूर एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। ...और पढ़ें

    एनिमल बढ़ाएगा टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें / फोटो- Instagram
    एनिमल बढ़ाएगा टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. टाइगर 3 के लिए मुसीबत बनेगी 'एनिमल'
    2. एनिमल के आने से टाइगर 3 की कमाई पर लगेगा ब्रेक
    3. बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 पर ग्रहण लगाने आ रहा है 'एनिमल'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के थिएटर में रिलीज होने में बस अब कुछ घंटे ही बाकी है। बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सैम बहादुर' से टक्कर लेगी। सांवरिया एक्टर को बड़े पर्दे पर पहली बार गैंग्स्टर के रूप में देखने का फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

    रणबीर कपूर-बॉबी देओल के एक्शन को देखने के लिए फैंस कितने बेताब हैं, इस बात का अंदाजा आप मूवी की एडवांस बुकिंग कमाई से लगा सकते हैं। रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'एनिमल' विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए तो खतरा है ही, लेकिन इसी के साथ रणबीर कपूर और बॉबी देओल की मूवी सलमान की टाइगर 3 के लिए भी बॉक्स ऑफिस पर खतरा बन सकती है।

    टाइगर 3 की मुश्किलें बढ़ाने के लिए आ रहा है 'एनिमल'

    सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' को पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस फिल्म का वीकडेज पर कलेक्शन 2 से ढाई करोड़ के ऊपर नहीं जा रहा है। इंडिया में स्पाई यूनिवर्स फिल्म टाइगर 3 रिलीज के 18 दिन बाद भी 300 करोड़ नहीं कमा पाई है।

    यह भी पढ़ें: Animal Advance Booking: सलमान खान की 3 फिल्मों से आगे निकली Ranbir Kapoor की 'एनिमल', रिलीज से पहले किया कमाल?

    ऐसे में एनिमल का थिएटर में इस वक्त पर रिलीज होना सलमान की फिल्म की कमाई पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकता है। सलमान-कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' जैसे-तैसे बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड पर खुद को संभाल रही थी, लेकिन जिस तरह से रणबीर की मूवी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'एनिमल' का पहला वीकेंड सलमान खान की टाइगर 3 के लिए बेहद मुश्किल होने वाला है। एनिमल के आने से सलमान खान की टाइगर 3 का वीकेंड कलेक्शन भी काफी घट सकता है।

    खबरें और भी

    टाइगर 3 को पहले ही टक्कर दे चुकी है 'एनिमल'

    सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म 'टाइगर -3' को रणबीर कपूर-बॉबी देओल की एनिमल एडवांस बुकिंग कमाई में पहले ही टक्कर दे चुकी है। महज पांच दिनों के अंदर ही 3 लाख 15 हजार के करीब 'एनिमल' की टिकट बिक्री हो चुकी है।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान की टाइगर 3 जो वीकेंड पर कम से कम 7 से 8 करोड़ का बिजनेस कर रही थी, वह खिसककर जल्द ही 3 से 4 करोड़ पर पहुंच सकती हैं। अब एनिमल रिलीज के बाद सलमान खान की टाइगर 3 कितने दिन थिएटर में टिकती है और साथ ही इस फिल्म पर ब्रेक लगता है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Box Office: शाह रुख-सलमान से कम नहीं 'एनिमल' एक्टर रणबीर, इतनी फिल्में हुई 100 करोड़ के पार