यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Release: विदेशों में इस दिन रिलीज होगी 'टाइगर 3', जानिए इंटरनेशनल मार्केट में शो की फुल डिटेल्स
Tiger 3 Overseas Release बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस बीच टाइगर 3 की ओव ...और पढ़ें

HighLights
- विदेशों में इस दिन रिलीज होगी 'टाइगर 3'
- सलमान खान की फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज
- जानिए ओवरसीज मार्केट में टाइगर 3 के शो की टाइमिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 International Release Details: हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार सलमान खान (Salman Khan) की बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर 3' का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज भी देखा जा रहा है।
इस बीच सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' की ओवरसीज रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इंटरनेशन मार्केट में 'टाइगर 3' कब रिलीज होगी और शो की टाइमिंग किस तरह से रहेगी।
विदेशों में इस दिन रिलीज होगी 'टाइगर 3'
सलमान खान बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग विदेशों में काफी ज्यादा है। अभिनेता के चाहने वालों को उनकी नई फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। ठीक उसी तरह स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' को लेकर सलमान के फैंस में काफी हाइप बना हुआ है।
इस बीच फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'टाइगर 3' की ओवरसीज रिलीज को लेकर डिटेल्स साझा की है। तरण के मुताबिक- ''सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 इंटरनेशनल मार्केट में 11 नवंबर को रिलीज होगी। जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में टाइगर 3 भारत के आधार पर 12 नवंबर को ही रिलीज होगी।''
खबरें और भी

इसके अलावा इस पोस्ट में 'टाइगर 3' की ओवरसीज मार्केट में शो की टाइमिंग की जानकारी भी दी गई है, जिसके आधार पर विदेशों में सलमान खान की फिल्म के शो की टाइमिंग इस प्रकार है-
विदेशों में 'टाइगर 3' के शो की टाइमिंग
| देश | शो टाइमिंग |
| USA | 11:30 AM-8:30 AM |
| UAE | 7:30 PM |
| GCC | 6:30 PM |
| UK | 3:30 PM |
| Europe | 4:30 PM |
| Africa | 5:30 PM |
| Australia | ---- |
| New Zealand | ---- |
इस दिन शुरू होगी 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग
भारत में सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' की भारत में एडवांस बुकिंग 5 नवबंर से शुरू होगी। जबकि इंटरनेशन मार्केट में एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और अमेरिका में इस मूवी की टिकटों की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से चल रही है। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड 'टाइगर 3' धमाकेदार कमाई करती हुई नजर आ सकती है।