विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले दिन एडवांस बुकिंग में Yash स्टारर Toxic ने गाढ़े झंडे, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों

Updated: Fri, 21 Aug 2026 10:04 PM (IST)

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई की है। कन्नड़ और हिंदी बेल्ट में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। जानिए कलेक्शन?

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम किरदारों में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। बोल्ड सीन को लेकर आलोचनाओं के बावजूद, टॉक्सिक (Toxic) को लेकर काफी चर्चा है। यह इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए फैंस जो इसका लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं।

कितनी रही पहले दिन की एडवांस बुकिंग?

Sacnilk के अनुसार, 'Toxic' को पहले दिन की एडवांस बुकिंग में अभी से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के अब तक लगभग 1.76 लाख टिकट बिक चुके हैं और इसने 7.58 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करने पर यह कुल कमाई लगभग 13.69 करोड़ रुपये हो जाती है।

Toxic (2)

फिल्म के प्री-रिलीज बिजनेस का एक बड़ा हिस्सा कन्नड़ वर्जन से आ रहा है और कर्नाटक इस फिल्म के लिए सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है। राज्य में ग्रॉस एडवांस बुकिंग से लगभग 5.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है और ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा लगभग 8.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कर्नाटक में फिल्म का शानदार प्रदर्शन कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि उस राज्य में यश की जबरदस्त लोकप्रियता है।

हिंदी बेल्ट में भी फिल्म का कमाल

वहीं बात अगर फिल्म के हिंदी वर्जन की करें तो यहां भी यश की 'टॉक्सिक' ने अच्छे आंकड़े दर्ज किए हैं। मुंबई में लगभग 20.03 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई, जो ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर 66.18 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में लगभग 30.3 लाख रुपये दर्ज किए गए, जो ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर 80.02 लाख रुपये तक पहुंच गए।

Yash (12)

वहीं कन्नड़ बाजार भी इस मामले में पीछे नहीं है। बेंगलुरु से लगभग 46.48 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि मैसूरु में लगभग 17.5 हजार रुपये, मुंबई में 17.5 हजार और पुणे में 94.1 हजार की बुकिंग दर्ज की गई है। इन आंकड़ों को देखकर लगा रहा है कि टॉक्सिक पहले दिन शानदार कलेक्शन करने वाली है। फिल्म को बिना किसी कट के साथ 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है यानी 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के दर्शक ही इसे देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें- खतरे में पड़ा Dhurandhar 2 का सिंहासन, यश की Toxic की टिकट कीमतों ने छुआ आसमान; रिलीज से पहले जमा ली है धाक

यह भी पढ़ें- 'महिलाओं की इच्छाओं पर सिर्फ पुरुष...', Toxic की आलोचना पर Yash ने तोड़ी चुप्पी