Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 पर भारी पड़ गई पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh, सिंगल लैंग्वेज में छाप डाला मोटा पैसा

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 12:45 PM (IST)

    Ustaad Bhagat Singh Collection: धुरंधर: द रिवेंज के सामने पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने धांसू कलेक्शन कर लिया है। ...और पढ़ें

    उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) का क्लैश पहले यश स्टारर टॉक्सिक से होने वाला था, लेकिन फिर यह फिल्म रास्ते से हट गई और सेम डे पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) को रिलीज किया गया।

    एक तरफ धुरंधर 2 हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई, वहीं उस्ताद भगत सिंह को सिंगल लैंग्वेज में ही बड़े पर्दे पर उतारा गया। यह फिल्म ओरिजिनली तेलुगु भाषा में ही रिलीज हुई।

    साउथ में चला पवन कल्याण का जादू

    भले ही धुरंधर दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन एक राज्य में रणवीर सिंह की फिल्म की जगह उस्ताद भगत सिंह का जादू चल रहा है। जी हां, तेलुगु भाषा में इस वक्त उस्ताद भगत सिंह, धुरंधर 2 से भी ज्यादा कमाई कर रही है।

    Pawan Kalyan Movie

    उस्ताद भगत सिंह के आगे धुरंधर 2 पीछे

    इस बात में कोई शक नहीं है कि धुरंधर 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने चार दिन में 450 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है, लेकिन ज्यादातर कमाई हिंदी भाषा में है। रविवार को ही ले जाएगी। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के रास्ते में साउथ फिल्म ने बिछाए कांटे, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लगाया ग्रहण

    उस्ताद भगत सिंह की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

    दूसरी ओर उस्ताद भगत सिंह सिर्फ तेलुगु भाषा में आई। पहले दिन के मुकाबले भले ही पवन कल्याण की फिल्म का कलेक्शन गिरा है, लेकिन रविवार को इसने धुरंधर 2 से ज्यादा कारोबार किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, तेलुगु भाषा में रविवार को साउथ फिल्म की कमाई 8 करोड़ रुपये थी। चार दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 60.80 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    • पहला दिन- 34.75 करोड़
    • दूसरा दिन- 9 करोड़
    • तीसरा दिन- 9.5 करोड़
    • चौथा दिन- 8 करोड़

    लाइफटाइम इंडियन नेट कलेक्शन- 60.80 करोड़

    ग्रॉस कलेक्शन- 71.66 करोड़

    वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- 81.78 करोड़

    Ustaad Bhagat Singh

    फिल्म की कहानी और कास्ट

    कहानी एसीपी उस्ताद सिंह की है जो एक भ्रष्ट नेता के खिलाफ जंग छेड़ देता है। फिल्म में पवन कल्याण, श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन और केएस रविकुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।  

    यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh Collection: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच करोड़ों छाप रही पवन कल्याण की फिल्म