विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vedaa Box Office Day 3: 'स्त्री' और 'खेल-खेल में' ने निकाला 'वेदा' का कचूमर, नहीं बरसी 'शनि' की कृपा

Published: Sun, 18 Aug 2024 11:40 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2024 11:46 AM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी टक्कर हुई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां जॉन अब्राहम और अक्षय ...और पढ़ें

वेदा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- IMDB
वेदा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- IMDB

HighLights

  1. नहीं चल रहा जॉन अब्राहम की वेदा का जादू
  2. शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही वेदा
  3. खेल-खेल में और स्त्री 2 बनी वेदा के लिए मुसीबत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्मों ने दस्तक दी। हिंदी और साउथ की टोटल छह फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। स्त्री 2 जहां अपने सीक्वल के साथ आई, वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी खेल-खेल में के साथ एक बेहद इंटरेस्टिंग गेम लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हुए।

इन दोनों फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की 'वेदा' ने भी टक्कर ली। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'वेदा' (Vedaa Movie) की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हुई थी, लेकिन फर्स्ट वीकेंड से पहले ही फिल्म की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर पाई-पाई कमाई के लिए भी मूवी तरस रही है।

तीन दिनों में 'वेदा' के खाते में कितने करोड़?

जॉन अब्राहम फिल्म 'वेदा' के साथ एक बार फिर से एक्शन अवतार में लौटे हैं। मूवी में उनकी जोड़ी पहली बार 'मुंज्या' एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ बनी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। हिंदी भाषा में जहां 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' ने वेदा की नाक में दम किया, तो वहीं साउथ में डबल आईस्मार्ट- तंगलान और मिस्टर बच्चन जैसी फिल्मों ने भी जॉन की फिल्म की हवा निकाल दी।

यह भी पढ़ें: Vedaa Box Office Collection: पहले दिन के अच्छे कलेक्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई Vedaa, स्त्री 2 के आगे कैसा रहा हाल?

तमिल और तेलुगु भाषा में तो वेदा का खाता पहले दिन ही बंद हो गया था। हालांकि, हिंदी भाषा में अब भी मूवी कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को रिलीज हुई वेदा ने छुट्टी के बावजूद तीसरे दिन हिंदी में महज 2.45 करोड़ का बिजनेस किया।

वेदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 डेज 

वर्ल्डवाइड  15 करोड़ रुपए
इंडिया नेट कलेक्शन  10.55 करोड़ रुपए
ओवरसीज  2.5 करोड़ रुपए
हिंदी भाषा  2.45 - शनिवार/ टोटल- 10.53 करोड़ रुपए
तमिल भाषा  1 लाख 
तेलुगु भाषा  1 लाख

इंडिया में अब तक 10 करोड़ ही कमा पाई वेदा

6.28 करोड़ से ओपनिंग करने वाली वेदा ने शुक्रवार को महज 1.8 करोड़ का बिजनेस किया था। शनिवार के बाद तीन दिन में जॉन अब्राहम की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 10.55 करोड़ तक का बिजनेस कर पाई, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी का टोटल कलेक्शन 15 करोड़ तक का हुआ है।

अक्षय और जॉन के बीच ये बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तीसरी टक्कर है। दो बार तो खिलाड़ी कुमार बॉक्स ऑफिस पर किंग बने, लेकिन इस बार दोनों के बीच कमाई के मामले में नेक टू नेक कॉम्पीटिशन है।

यह भी पढ़ें: Vedaa Review: एक्‍शन में अव्‍वल पर संवेदनाओं में पिछड़ी, पढ़िए कहां चूकी जॉन-शरवरी की फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।