Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Veer-Zaara Re Release Collection: 20 साल बाद 100 करोड़ के क्लब में पहुंची 'वीर-जारा', कमाई में रचा इतिहास

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 02:36 PM (IST)

    Veer-Zaara Re Release Worldwide Collection शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और प्रीति जिंटा की रोमांटिक मूवी वीर-जारा को 20 साल के बाद दोबारा से सिनेमाघरो ...और पढ़ें

    कमाई में वीर जारा ने किया कमाल (Photo Credit-X)
    कमाई में वीर जारा ने किया कमाल (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. हाल ही में री-रिलीज हुई वीर-जारा
    2. निर्देशक यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्म
    3. शाह रुख खान ने निभाया लीड रोल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Veer Zaara Collection: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म वीर जारा को साल 2004 में पहली बार बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस मूवी की कहानी और गीत फैंस को काफी पसंद आए और आज के समय में इसे एक कल्ट फिल्म के तौर पर जाना जाता है। हाल ही में जब सिनेमाघरों में पुरानी फिल्में दोबारा से लौट रही हैं, तो उस लिहाज से वीर-जारा भला कैसै पीछे रह सकती है। 

    कुछ दिन पहले निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म वीर-जारा को री रिलीज किया गया है। ऐसे में कमाई के मामले में इस रोमांटिक थ्रिलर ने इतिहास रच दिया है और दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

    20 साल बाद पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

    री-रिलीज में मेकर्स को काफी फायदा हो रहा और फिल्मों की कमाई पहले से बेहतर नजर आ रही है। तुम्बाड के बाद वीर जारा ने भी यही करिश्मा करके दिखाया है।

    ये भी पढ़ें- Tumbbad Box Office: पहले ही दिन 'तुम्बाड' ने तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड, री-रिलीज में रचा इतिहास

    दरअसल ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर वीर-जारा की री-रिलीज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का जानकारी दी है। जिसके मुताबिक 20 साल बाद ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। 

    वीरा जारा री रिलीज कलेक्शन 

          दिन      कमाई
       पहला दिन     20 लाख
       दूसरा दिन     32 लाख
       तीसरा दिन     38 लाख 
       चौथा दिन     20 लाख
       पांचवा दिन     18 लाख
       छठा दिन     15 लाख
       सातवां दिन     14 लाख
          टोटल     1.57 करोड़

    इस तरह से अब री-रिलीज के माध्यम से वीर जारा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले कुल 102 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। बता दें कि दोबारा से रिलीज होने से पहले इस मूवी की दुनियाभर में कमाई 99 करोड़ से ज्यादा थी, जो अब ट्रिपल डिजिट में पहुंच गई है। 

    ये भी पढ़ें- Tumbbad Re-Release Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई 'तुम्बाड', री-रिलीज में चौथे दिन ओपनिंग से ज्यादा कमाई

    खबरें और भी