विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Venom 3 Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'वेनम' का तूफान जारी, कमाई में बॉलीवुड की फिल्मों को छोड़ा पीछे

Published: Mon, 28 Oct 2024 08:31 AM (IST)

Venom 3 Box Office Collection Day 4 अमेरिकन सुपरहीरो साई-फाई फिल्म वेनम द लास्ट डांस की एक्शन से भरपूर कहानी ...और पढ़ें

'वेनम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
'वेनम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

HighLights

  1. 'वेनम' फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है 'वेनम: द लास्ट डांस'
  2. टॉम हार्डी के एक्शन सीन्स को किया गया पसंद
  3. अमेरिकन सुपरहीरो साई-फाई फिल्म है 'वेनम 3'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Venom: The Last Dance Collection Day 4: हॉलीवुड की जबरदस्त साई-फाई फिल्म 'वेनम' जब रिलीज हुई, तब दुनियाभर में इसमें तगड़ी कमाई की थी। इसी तरह फिल्म के दूसरे पार्ट को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया, जो कि 2021 में रिलीज हुई थी। अब इस एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म का आखिरी पार्ट 'वेनम: द लास्ट डांस' भी रिलीज कर दिया जा चुका है। 

टॉम हार्डी (Tom Hardy) की फिल्मों का दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। केली मार्सल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भी उनका काम काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पांस मिल रहा है। इतना कि यह हालिया रिलीज फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' पर भारी पड़ती नजर आ रही है। इसी के साथ इसने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा' के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है।

ओपनिंग वीकेंड में पार किया ये आंकड़ा

'वेनम: द लास्ट डांस' 'वेनम' फ्रेंचाइजी की आखिरी मूवी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन 7.5 और तीसरे दिन 9.5 करोड़ की कमाई कर डाली। अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। 

चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने रविवार को भी 9.50 करोड़ की कमाई ही की है। इसी के साथ फिल्म की इंडिया में अब तक की टोटल कमाई 31.15 करोड़ हो चुकी है। ये आंकड़े शुरुआती हैं। इनमें बदलाव संभव है।

बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

11 अक्टूबर को राजकुमार राव और आलिया भट्ट की फिल्में रिलीज हुईं। दोनों में राजकुमार राव की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने आलिया भट्ट की 'जिगरा' को धूल चटाई। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 27 करोड़ तक की कमाई की थी। वहीं जिगरा मूवी ने 22.45 करोड़ तक का कारोबार अपने नाम किया था। इसके मुकाबले, वेनम के तीसरे पार्ट को रिलीज हुए सिर्फ चार ही दिन बीते हैं। इतने कम दिनों में फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है।

यह भी पढ़ें: Venom: The Last Dance Box Office: 'वेनम 3' ने शनिवार को कर दिया कमाल, तीन दिन छाप डाले इतने नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।