विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Venom The Last Dance trailer: फाइनल ट्रेलर रिलीज, Marvel के मोस्ट पावरफुल कैरेक्टर Knull को देख चौंके फैंस

Published: Thu, 12 Sep 2024 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2024 08:39 AM (IST)

मार्वल के खतरनाक एंटी हीरो वेनम एडी ब्रॉक के रूप में टॉम हार्डी वापस आ गए हैं। वेनम फ्रैंचाइजी के ...और पढ़ें

'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, (X Image)
'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, (X Image)

HighLights

  1. अंतिम लड़ाई के लिए तैयारी वेनम
  2. कैसा है वेनम 3 का ट्रेलर ?
  3. 25 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टॉम हार्डी की टॉम हार्डी वेनम: द लास्ट डांस चर्चा में बनी हुई है। इसके फाइनल ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि टॉम इस फिल्म से एंटी हीरो की विदाई करने वाले हैं। काफी समय से ये बात सामने आ रही थी कि ये सुपरहिट फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म हो सकती है। वेनोम, जो एक लोकप्रिय स्पाइडर-मैन विलेन है को फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म में नए दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा।

एडा का चैप्टर कुछ समय के लिए एंड हो सकता है। टॉम हार्डी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है जिसमें वेनम एक विमान पर लटका हुआ है। इस बीच एडी ब्रॉक मिशन इम्पॉसिबल: रॉग नेशन में टॉम क्रूज के हवाई जहाज स्टंट का मजाक उड़ाता है। इसके बाद वेनम एडी ब्रॉक को नल द क्रिएटर के बारे में बताता है।

फैंस ने किया कमेंट

जैसे ही ट्रेलर रिलीज़ हुआ, कई फैंस नल(Knull) के बारे में कमेंट करने लगे। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के जबरदस्त सीन्स की भी तारीफ की। एक फैन ने कमेंट किया,"विश्वास नहीं हो रहा कि नल ने वेनम द लास्ट डांस में मेरे रोंगटे खड़े कर दिए।" एक अन्य ने लिखा,"कृपया नल जैसे विशाल कैरेक्टर को केवल अंतिम 30 मिनट में मत लाएं और फिर उसे पराजित कर दें।" एक अन्य ने लिखा, "अभी तक रिलीज हुए बिना कौन कहेगा लेकिन ट्रेलर देखकर ही पता चलता है कि यह एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर होगी।"

यह भी पढ़ें: Without Blood का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं सलमा हायेक, सहेली Angelina Jolie की वजह से भरी हामी

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म में टॉम हार्डी, चिवेटेल एजियोफोर, जूनो टेम्पल, राइस इफांस, पैगी लू, अलाना उबाच और स्टीफन ग्राहम हैं। फिल्म का निर्देशन केली मार्सेल ने किया है, जिसका स्क्रीनप्ले उन्होंने हार्डी और मार्सेल की कहानी पर लिखा था। फिल्म का निर्माण एवी अराद, मैट टॉल्माच, एमी पास्कल, केली मार्सेल, टॉम हार्डी और हच पार्क ने किया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया विशेष रूप से वेनम: द लास्ट डांस को 25 अक्टूबर, 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज करेगा। फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में 3डी और आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Venom The Last Dance Trailer: 'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एंटीहीरो बन टॉम हार्डी ने की जबरदस्त वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।