यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vettaiyan Worldwide Collection: इंडिया में सुस्त लेकिन विदेशो में मस्त, बुलेट ट्रेन बन वैट्टेयन ने की तगड़ी कमाई
रजनीकांत की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म वैट्टेयन का इंडिया में भले ही वीक डेज पर बुरा हाल हुआ है लेकिन विदेशो में तो फिल्म ने अपनी सफलता का डंका बजा दिया ...और पढ़ें

HighLights
- दुनियाभर में मस्त बिजनेस कर रही है 'वैट्टेयन'
- 9 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई
- रजनीकांत के साथ 33 साल बाद दिखे बिग बी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत की फिल्म 'वैट्टेयन' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हालिया रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। इंडिया में ही नहीं, फिल्म का जादू विदेशी ऑडियंस के सिर चढ़कर भी बोल रहा है।
एक तरफ जहां राजकुमार राव की फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' और आलिया भट्ट' की 'जिगरा' को वर्ल्डवाइड कमाई के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ थलाइवा स्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ने महज आठ दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म का कमाल 9वें दिन भी दुनियाभर में साफ तौर पर देखने को मिला। चलिए 'वैट्टेयन' की वर्ल्डवाइड कमाई पर एक नजर डालते हैं।
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार पहुंचा 'वैट्टेयन' का कलेक्शन
तमिल भाषा में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वैट्टेयन' का इंडिया में कलेक्शन भले ही एक हफ्ते बाद सुस्त हो गया हो, लेकिन दुनियाभर में इस मूवी के लिए कितना क्रेज लोगों के अंदर है, इस बात का अंदाजा आप फिल्म के 9 दिनों के कलेक्शन से लगा सकते हैं। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने दुनियाभर में 77 करोड़ से ओपनिंग की थी और 8 दिन बाद भी मूवी की दुनियाभर में पकड़ काफी मजबूत है।
यह भी पढ़ें: Vettaiyan Box Office Day 9: 'वैट्टेयन' का ये सपना क्या नहीं हो पाएगा पूरा? शुक्रवार को हुई टोटल इतनी कमाई
साउथ सिनेमा के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 9वें दिन के आंकड़े शेयर कर दिए हैं। रजनीकांत की इस फिल्म ने दुनियाभर में शुक्रवार को सिंगल डे पर टोटल 16.04 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 318.16 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
खबरें और भी

मनोबाला विजयबालन-X Account
हर दिन 'वैट्टेयन' की ग्लोबल स्तर पर हुई कितनी कमाई?
दुनियाभर में 77 करोड़ से ओपनिंग करने वाली रजनीकांत की 'वैट्टेयन' ने रिलीज के दूसरे दिन 45.26 करोड़, तीसरे दिन 47.87 करोड़, चौथे दिन 41.32 करोड़, पांचवें दिन 27.80 करोड़, छठे दिन 24.16 करोड़, सातवें दिन 20.58 करोड़ और आठवें दिन 17.23 करोड़ का टोटल बिजनेस किया था। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अभी तक टोटल 100 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

वैट्टेयन फिल्म पिक्चर- X Account
टीजे ज्ञानेवल ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। मूवी में थलाइवा स्टार रजनीकांत और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह और फहाद फासिल ने भी अहम भूमिका निभाई। इस हफ्ते कोई भी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में उम्मीद लगाईं जा सकती है कि 'वैट्टेयन' वीकेंड पर फिर रफ्तार पकड़ेगी।