विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar Awards से पहले नॉमिनेटेड फिल्में थिएटर्स में देखने का एक और मौका, जानिए- किन शहरों में हो रहीं रिलीज?

Published: Thu, 22 Feb 2024 08:23 PM (IST)

Oscar Awards अगले महीने आयोजित किये जा रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस Oppenheimer को मिले हैं। दूसरे नम्बर ...और पढ़ें

ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। फोटो- पीवीआर
ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। फोटो- पीवीआर

HighLights

  1. पीवीआर आइनॉक्स ने ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया है
  2. ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जा रही हैं
  3. ओपेनहाइमर और किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून को सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस मिले हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 96वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह मार्च में आयोजित होने वाला है। 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को अवॉर्ड समारोह में नॉमिनेशन मिला है। इनमें कई फिल्में ऐसी हैं, जो इस साल हो रहे अवॉर्ड फंक्शंस में पुरस्कार जीत रही हैं। अगर इन फिल्मों को नहीं देख सके हैं तो सिनेमाघरों में देखने का एक और मौका मिल रहा है।

पीवीआर आइनॉक्स की ओर से ऑस्कर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत 33 शहरों के 100 थिएटर्स में ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्में दिखाई जाएंगी। 

कब से देख सकेंगे फिल्में?

इन फिल्मों की स्क्रीनिंग 23 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेगी। इस फेस्टिवल में जिन फिल्मों की स्क्रीनिंग होने वाली है, उनमें ओपेनहाइमर, किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून, एनॉटमी ऑफ अ फॉल, द होल्डोवर्,, नेपोलियन, पास्ट लाइव्स, द क्रिएटर और द टीचर्स लाउंज शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Friday Releases- क्रैक और Article 370 समेत कल सिनेमाघरों में आ रहीं इतनी फिल्में, बढ़ेगी बॉक्स ऑफिस की तपिश?

ओपेनहाइमर को 13, किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून को 10 एनॉटमी ऑफ अ फॉल और द होल्डोवर्स को 5-5, नेपोलियन को 3, पास्ट लाइव्स और द क्रिएटर को 3-3 और द टीचर्स लाउंज को एक ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। 

ओपेनहाइमर, अमेरिकी साइंटिस्ट रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है, जिसमें किलियन मर्फी ने टाइटल रोल निभाया है। क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म को बाफ्टा अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा पुरस्कार मिले। ओपेनहाइमर बेस्ट फिल्म बनी तो किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर और नोलन को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया।

किन शहरों में दोबारा रिलीज होंगी फिल्में?

फिल्म फेस्टिवल जिन 33 शहरों में चलेगा, उनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बड़ौदा, गोवा, इंदौर, गुवाहाटी, कोलकता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और कोयम्बटूर शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पीवीआर आइनॉक्स की वेबसाइट देखी जा सकती है।

कुछ फिल्में ओटीटी पर भी मौजूद हैं। ओपेनहाइमर प्राइम वीडियो पर रेंटल स्कीम से तहत मौजूद है। किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून एप्पल टीवी पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Cinema Lovers Day 2024- सिनेमा के शौकीनों के लिए खुशखबरी! शुक्रवार को घटे दामों पर देखें आर्टिकल 370 और क्रैक

कब आयोजित होंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स?

इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स 10 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किये जाएंगे। इस बार कोई भारतीय फिल्म नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी। कैनेडियन फिल्ममेकर निशा पाहुजा की डॉक्युमेंट्री टू किल अ टाइगर नॉमिनेट हुई है, जो झारखंड की एक घटना पर बनी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।