विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box office Collection: वैट्टेयन-जिगरा या विकी विद्या का वो वाला वीडियो, पहले हफ्ते किसके सिर सजा नोटों का ताज

Published: Fri, 18 Oct 2024 05:41 PM (IST)

Weekly box office collection इस वक्त तीन बड़ी फिल्मों के बीच सिनेमाघरों में घमासान देखने को मिल रहा है। पैन ...और पढ़ें

पूरे हफ्ते तीनों फिल्मों में से किसका बोलबाला/ फोटो- Jagran Graphic
पूरे हफ्ते तीनों फिल्मों में से किसका बोलबाला/ फोटो- Jagran Graphic

HighLights

  1. तीन बड़ी फिल्मों के बीच बीते हफ्ते हुई थी टक्कर
  2. जिगरा-वैट्टेयन और विकी-विद्या का 1 वीक का रिजल्ट
  3. पहले हफ्ते में कौन सी मूवी रही आगे और कौन हुई ढेर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Weekly box office collection: सितारों की किस्मत का फैसला हर हफ्ते होता है। वह बॉक्स ऑफिस की परीक्षा में पास होंगे या फेल ये जानने के लिए वन वीक ही काफी होता है। बीते हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिला।

एक तरफ जहां 10 अक्टूबर को थलाइवा रजनीकांत अपनी फिल्म 'वैट्टेयन' के साथ आए, वहीं दूसरी तरफ अगले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और आलिया भट्ट की मूवीज 'जिगरा' और विकी विद्या का वो वाला वीडियो के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

तीनों ही फिल्मों के पहले हफ्ते के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आतंक देखने को मिला और कौन सी मूवी को थिएटर में ऑडियंस ही नहीं मिली, चलिए देखते हैं सबके आंकड़े-

एक हफ्ते में चल गया वैट्टेयन का जादू

रजनीकांत की साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी एक अच्छी खासी ऑडियंस हैं। हर फिल्म में उनका स्टाइल तो लाजवाब है। ऐसा ही कुछ वैट्टेयन में भी देखने को मिला है। 10 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मूवी को सिनेमाघरों में आए अभी आठ दिन ही हुए हैं और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा देखते ही देखते पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Vettaiyan Box Office Day 8: हफ्ते पर बाद 'वेट्टैयन' की कमाई में आया फर्क, 8वें दिन छापे इतने नोट

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने अब तक टोटल 122.15 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में मूवी ने 215.6 करोड़ के साथ डबल सेंचुरी बना दी है। एक्शन थ्रिलर फिल्म ने तमिल भाषा में 105.07 करोड़, तेलुगु में 13.58 करोड़, हिंदी में 3.2 करोड़ और कन्नड़ में तीन लाख तक का कलेक्शन किया है।

कैसा रहा विकी-विद्या का वो वाला वीडियो का हाल

वैट्टेयन के एक दिन बाद ही राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने आते ही 'जिगरा' को पीछे छोड़ते हुए 5.5 करोड़ से शानदार ओपनिंग की थी। 'स्त्री-2' के बाद 'विकी' बनकर दोबारा लौटे राजकुमार राव के डायलॉग्स ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

इस फिल्म ने हिंदी में अब तक 27 करोड़ का इंडिया में और 37 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है। जिस रफ्तार से मूवी दौड़ रही है दूसरे वीकेंड तक उम्मीद है कि मूवी 50 करोड़ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर पार कर जाएगी।

वर्ल्डवाइड  37 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  27 करोड़ रुपए
ओवरसीज  5 करोड़
सिंगल डे- 7  1.80 करोड़

दोनों फिल्मों के बीच दब गई आलिया की 'जिगरा'

वैट्टेयन और विकी विद्या का वो वाला वीडियो के साथ पंगे लेना आलिया भट्ट की जिगरा को काफी भारी पड़ रहा है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पाई-पाई के लिए तरस रही है। एक हफ्ता पूरा होने के साथ ही बड़ी मुश्किल से ये फिल्म 22.45 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर पाई है। हिंदी में मूवी की टोटल कमाई 22.24 करोड़ हुई है, जबकि तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन केवल 21 लाख तक ही पहुंच पाया है।

Jigra Poster- IMDB

फिलहाल पहले वीक में जिस फिल्म का पलड़ा भारी रहा है वह रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'वैट्टेयन' है। जिगरा जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से चल रही है, उसे देखते हुए यही लग रहा है कि मूवी जल्द ही सिनेमाघरों से उतर सकती है।

यह भी पढ़ें: Jigra: क्यों रिलीज के 6 दिन में ही निकल गया Alia Bhatt की 'जिगरा' का दम? इन 5 कारणों से हुआ बंटाधार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।