विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घुटने टेकने को तैयार नहीं Welcome To The Jungle, 14वें दिन धड़ाधड़ छापे नोट; ऐल्फा के बाद धमाल-4 से लेगी पंगा

Published: Thu, 09 Jul 2026 11:48 PM (IST)

'वेलकम टू द जंगल' की गुरुवार को काफी अच्छी कमाई हुई है, जिसके बाद यह फिल्म एक नए क्लब में ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल डे-14 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

वेलकम टू द जंगल डे-14 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से कॉमेडी का दौर लौट आया है। अक्षय कुमार की वेलकम टू द जगल को सिनेमाघरों में आए हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के तख्त से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है।

ऐल्फा की मौजूदगी में भी यह फिल्म हर दिन करारे नोट छाप रही है। अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी स्टारर इस फिल्म के गुरूवार के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अर्ली आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो काफी इम्प्रेसिव हैं। इन नंबर्स के साथ ही मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक और नए क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

गुरुवार को सिंगल डे पर वेलकम टू द जंगल ने छापे करारे नोट

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली वेलकम टू द जंगल को न सिर्फ इंडिया में, बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बुधवार को 2.35 करोड़ के आसपास सिंगल डे में कमाई करे वाली मूवी ने गुरुवार को भी हार नहीं मानी। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को फिल्म ने वर्किंग डे पर सिंगल डे पर तकरीबन 2.15 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।

14 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कुल कमाई अभी तक 125.05 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अब 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए इसे बस 25 करोड़ का बिजनेस और करना है।

Screenshot 2026-07-09 234403

अब 'धमाल-4' से होगा 'वेलकम टू द जगल' का सामना

वेलकम टू द जंगल को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए 3 जुलाई को आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म 'ऐल्फा' सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ने उन्हें अपने सामने टिकने नहीं दिया। हालांकि, अब इस कॉमेडी फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन-रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'धमाल-4' से होने वाला है, जो एक कॉमेडी जॉनर फिल्म है।

welcom

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 'धमाल-4' अक्षय की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को ओवरटेक करती है, या कमाई में ये भी घुटने टेक देती है। वेलकम टू द जंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 180.06 करोड़ तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 के रास्ते का कांटा बनेगी Welcome To The Jungle, कितना रहा फिल्म का Advance Booking कलेक्शन?

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle OTT: ओटीटी पर कॉमेडी का इतिहास बदलेगी अक्षय कुमार की फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?