Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle OTT: ओटीटी पर कॉमेडी का इतिहास बदलेगी अक्षय कुमार की फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:50 AM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कहां आएगी वेलकम टू द जंगल

    2. इस प्लेटफॉर्म के पास मूवी के स्ट्रीमिंग राइट्स

    3. कमाई में अव्वल निकली अक्षय कुमार की मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) इस वक्त हर तरफ छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता अक्षय कुमार की इस मूवी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जो चर्चा का विषय बना है।

    अब वेलकम टू द जंगल की ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां तेज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि थिएटर्स से उतरने के बाद निर्देशक अहमद खान की वेलकम टू द जंगल को ऑनलाइन कब और किस प्लेटफॉर्म स्ट्रीम किया जाएगा।

    ओटीटी पर कब और कहां आएगी वेलकम टू द जंगल

    आज के दौर में फिल्मों की थिएटर्स रिलीज से पहले ही ओटीटी रिलीज (Welcome To The Jungle OTT Release) की डील कर ली जाती है। डिजिटल राइट्स की डील डन करने के बाद मेकर्स फिल्म के पोस्टर और प्री क्रेडिट सीन्स में अपने ओटीटी पार्टनर का नाम शामिल रखते हैं। वेलकम टू द जंगल के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है। 

    यह भी पढ़ें- मानसून एक्स्प्रेस बनी Welcome To The Jungle, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश

    welcome to the jungle worldwide collection

    दरअसल डायरेक्टर अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल की ओटीटी डील जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के साथ ही है। इस आधार पर सिनेमाघरों में से उतरने के बाद वेलकम टू द जंगल को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

    खबरें और भी

    हालांकि, अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत में रक्षा बंधन के मौके पर इसे ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    welcome to the jungle

    मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी वेलकम टू द जंगल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 13 दिन के भीतर अब तक अक्षय कुमार की ये मूवी भारत में नेट 123 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 180 करोड़ के पास पहुंच गया है।

    वेलकम टू द जंगल की कल्ट कास्ट

    आपको बता दें कि फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी सुनील शेट्टी, , जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इतना ही नहीं संजय दत्त जैसे कई कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद इस छोड़ दिया था।

    यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle से आगे निकल गई Alpha, बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन की ताबड़तोड़ कमाई